Bhopal News: जेवरात से भरा लॉकर ले भागे चोर

Share

Bhopal News: सोने के कंगन, आधा दर्जन पायल समेत लाखों रुपए का माल गायब

Bhopal News
सांकेतिक चित्र

भोपाल। रहस्यमयी तरीके से एक चोरी की वारदात हुई है। चोरों ने मकान के ताले की चाबी खोली। इसके बाद भारी भरकम लॉकर को उठा ले गए। यह वारदात भोपाल (Bhopal News) शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र की है। इसमें लाखों रुपए के जेवरात रखे थे। पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज कर लिया है।

घर में रखा लॉकर हुआ गायब

कोतवाली (Kotwali) थाना पुलिस के अनुसार राधा यादव पत्नी स्वर्गीय राजेश यादव उम्र 40 साल लखेरापुरा (Lakherapura) में कटपीस वाली गली में किराए से रहती हैं। उनके भतीजे की शादी होने के कारण वह व्यस्त थी। राधा यादव (Radha Yadav) सिलाई का काम करती है। वह मांगलिक कार्यक्रम में भाग लेने मिलेट्री गेट गई थी। इस दौरान बेटे आदर्श यादव (Adarsh Yadav) का फोन आया कि घर में रखा लॉकर गायब हैं। परिवार जाली के पास ही घर की चाबी भी रखता था। जिसकी चाबी मिलाकर चोर भीतर घुसे थे। परिवार ने बताया कि लॉकर में दो सोने के कंगन, छह चांदी की पायल, छह चांदी की बिछिया के अलावा चार चांदी के सिक्के रखे थे। कोतवाली पुलिस ने इस मामले में 24 फरवरी को चोरी का प्रकरण 33/26 दर्ज कर लिया है।

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: बीआरटीएस कॉरिडोर में दौड़ रही तेज रफ्तार कार पलटी  
Don`t copy text!