Bhopal News: डिप्टी रेंजर के फ्लैट में चोरों का धावा

Share

Bhopal News: तुलसी नगर में एक अन्य सरकारी अधिकारियों के आवास को निशाना चोरों ने बनाया

Bhopal News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। बीते चौबीस घंटों के दौरान दो सरकारी अधिकारियों के आवास को निशाना बनाकर चोर लाखों रुपए की नकदी और जेवरात बटोर ले गए। यह घटनाएं भोपाल (Bhopal News) शहर के निशातपुरा और टीटी नगर थाना क्षेत्र की है। पुलिस ने प्रकरण दर्ज करके जांच शुरु कर दी है। प्राथमिक जांच में चोरी गई संपत्ति करीब 21 लाख रुपए बताई जा रही है।

करीब 16 लाख रुपए का माल बटोरा

निशातपुरा (Nishatpura) थाना पुलिस के अनुसार ग्राम बड़वाई नाइस स्पेस हाईराइज (Nice Space Highrise) मल्टी है। यहां सबा फातिमा  पति मोहम्मद शोएब उम्र 38 साल रहती हैं। वे स्कूल संचालिका है जबकि उनके पति मोहम्मद शोयब वन विभाग (Forest Department) में डिप्टी रेंजर (Deputy Ranger) हैं। पिछले दिनों उनके पति सड़क हादसे में जख्मी हो गए थे। उनके पैर में गंभीर चोट आई है। इस कारण उन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 22 फरवरी को सबा फातिमा (Saba Fatima) अस्पताल में भर्ती पति के पास थी। इस दौरान मकान सूना पाकर चोरों ने ताला तोड़ दिया। चोरों ने अलमारी का लॉकर तोड़ा और सोने चांदी के जेवरात नकदी पांच लाख रुपए समेत करीब 16 लाख रुपए का माल समेट ले गए। निशातपुरा थाना पुलिस ने प्रकरण 119/26 दर्ज करके संदेहियों का पता लगाना शुरु कर दिया है।

उच्च श्रेणी लिपिक के मकान का ताला टूटा

इधर, टीटी नगर (TT Nagar) स्थित तुलसी नगर (Tulsi Nagar) में सरकारी मकान का ताला चोरों ने तोड़ दिया। जिसकी शिकायत अर्श प्रताप सिंह उम्र 33 साल ने थाने में दर्ज कराई है। वे जनजाति विभाग (Tribal Department) में उच्च श्रेणी लिपिक (Clerk) के पद पर पदस्थ हैं। अर्श प्रताप सिंह (Arsh Pratap Singh) 6 फरवरी को अपने परिवार के साथ रीवा (Rewa) स्थित पैतृक गांव गए थे। इस दौरान उनके सरकारी मकान पर ताला लगा हुआ था। 23 फरवरी को जब सुबह में वापस पहुंचे तो गेट का ताला टूटा था। भीतर उन्हें सामान बिखरा मिला। बेडरूम में जाकर देखा तो अलमारी खुली पड़ी थी। उसमें रखे सोने-चांदी के जेवरात नगदी करीब 5000 सहित लाखों रुपए का माल चोरी हो चुका था। टीटी नगर थाना पुलिस ने चोरी का प्रकरण 104/26 दर्ज करके घटना स्थल की एफएसएल से भी जांच कराई है।

यह भी पढ़ें:   BMC News: अतिक्रमण कार्रवाई का विरोध करने वाले कांग्रेस विधायक, पार्षदों पर मुकदमा दर्ज 

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!