Bhopal News: गल्ले से नकदी ले भागे चोर

Share

Bhopal News: नाबालिग समेत दो संदेहियों से चल रही पूछताछ, चोरी का प्रकरण दर्ज

Bhopal News
सांकेतिक चित्र

भोपाल। मीट शॉप के गल्ले से हाथ डालकर दो लोग नकदी ले भागे। यह मामला भोपाल (Bhopal News) शहर के गोविंदपुरा थाना क्षेत्र का है। पुलिस ने चोरी का प्रकरण दर्ज कर लिया है। मामले मेें दो संदेहियों में से एक का नाम सामने आया है। जिसमें एक नाबालिग भी शामिल हैं।

गल्ले में रखे थे 35 हजार रुपए

गोविंदपुरा (Govindpura) थाना पुलिस के अनुसार चोरी की यह वारदात 08 फरवरी की रात लगभग नौ बजे बुद्ध विहार रोड (Buddh Vihar Road) पर हुई थी। यहां सुनील सोनकर उर्फ रिंकू पिता संतोष सोनकर उम्र 45 साल मीट शॉप चलाते हैं। वे अन्ना नगर (Anna Nagar) में ही रहते भी है। दिनभर बिक्री के बाद गल्ले में 35 हजार रुपए रखे हुए थे। वह कुछ देर के लिए बाहर टहलने निकले थे। वापस लौटे तो छोटा भाई दुकान के सामने सड़क पर खड़ा था। उससे पूछा तो उसने बताया कि कटारी और उसके साथ एक अन्य था वह दुकान से निकलकर भाग रहे थे। सुनील सोनकर उर्फ रिंकू(Sunil Sonkar@Rinku)  ने उन दोनों पर ही शंका जताते हुए थाने में 09 फरवरी को चोरी का प्रकरण 73/26 दर्ज कराया है। पुलिस का कहना है कि इस मामले में अभी संदेहियों से पूछताछ की जा रही है।

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: सड़क हादसे में आयकर भवन कर्मचारी जख्मी

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!