Bhopal News: तांबे के बर्तन और आर्टिफिशियल जेवरात गायब

भोपाल। सायबर एक्सपर्ट के सूने मकान का ताला चोरों ने तोड़ दिया। वारदात भोपाल (Bhopal News) शहर के कोहेफिजा थाना क्षेत्र में हुई है। जिसमें पुलिस ने चोरी का प्रकरण दर्ज कर लिया है।
आर्टिफिशियल जेवर भी ले गए चोर
कोहेफिजा (Kohefiza) थाना पुलिस के अनुसार वारदात करबला रोड पर स्थित मकान में हुई थी। यह मकान निखिल शर्मा (Nikhil Sharma) पिता स्वर्गीय अरुण शर्मा उम्र 39 साल का है। वे फिलहाल शाहपुरा थाना क्षेत्र स्थित रोहित नगर (Rohit Nagar) के पास रूद्राक्ष पार्क (Rudraksh Park) फेज-2 में रहते हैं। निखिल शर्मा का सायबर सिक्योरिटी (Cyber Security) का काम है। वे 19 अगस्त को ताला लगाकर शाहपुरा वाले मकान पर चले गए थे। उनके पास 23 अगस्त को पड़ोसी मुनीरा अली (Munira Ali) का कॉल आया। उन्होंने बताया के घर के पीछे की खिड़की टूटी है। वे मकान में पहुंचे तो दरवाजे और अलमारी के ताले टूटे थे। घ्ज्ञक्र के भीतर से पीतल तांबे के बर्तन और आर्टिफिशियल जेवर चोरी चले गए। पुलिस ने चोरी गई संपत्ति की कीमत दस हजार रुपए बताई है। कोहेफिजा थाना पुलिस ने प्रकरण 520/25 दर्ज कर लिया है। मामले की जांच हवलदार दिलीप बाक्सर (HC Dilip Boxer) कर रहे हैं।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।