Bhopal News: बेटे के दोस्त पर शक, एक महीने पुरानी घटना सुलझाना पुलिस के लिए चुनौती

भोपाल। सीआईडी कांस्टेबल के घर चोरी की वारदात हो गई है। यह घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के कमला नगर इलाके में हुई है। कमला नगर पुलिस ने सीआईडी में तैनात कांस्टेबल के घर हुई चोरी के मामले में प्रकरण दर्ज किया है। घटना लगभग एक महीने पहले हुई थी। पुलिस की तरफ से जांच की जा रही थी। मामले में कांस्टेबल के नाबालिग बेटे के एक करीबी दोस्त पर शंका जताई जा रही है। जिसको लेकर पुलिस अभी भी किसी निष्कर्ष में नहीं पहुंच सकी।
बेटे के दोस्त पर है संदेह
कमला नगर (Kamla Nagar) थाना पुलिस के मुताबिक एक महीने पहले किशोरी सिंह (Kishori Singh) के घर चोरी की वारदात हुई थी। घटना के वक्त वे पत्नी के साथ इंदौर (Indore) गए थे। किशोरी सिंह पुलिस मुख्यालय में स्थित सीआईडी शाखा (CID Branch) में तैनात हैं। पति—पत्नी जब बाहर गए थे तब उनके बेटे और बेटी घर पर थे। वारदात का पता उन्हें 05 अप्रैल को उस वक्त चला जब अलमारी की तिजोरी खोली गई। उसमें से दो सोने की चेन और एक अंगूठी गायब थी। बच्चों से पूछताछ में पता चला कि उनके इंदौर जाने के बाद बेटे का एक दोस्त आया था। तिजोरी के अंदर अन्य सामान में किसी तरह से छेड़छाड़ नहीं की गई है। कमला नगर थाना पुलिस ने प्रकरण 152/25 दर्ज कर लिया है।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।