Bhopal News: सरला पैराडाइज में चोरी की वारदात

Share

Bhopal News: खटपट की आवाज सुनकर बाहर निकला व्यक्ति तो सामने नकाबपोश चोर भागा, पथराव भी किया

Bhopal News
अवधपुरी थाना, भोपाल -फाइल फोटो

भोपाल। कवर्ड कैंपस में चोरी की एक वारदात हुई है। यह घटना भोपाल (Bhopal news) शहर के अवधपुरी इलाके में हुई। वारदात सरला पैराडाइज में हुई थी। चोर से घर मालिक का आमना—सामना भी हो गया था। जिसके बाद वह मौके से भागा। जब उसका पीछा किया जाने लगा तो वह पथराव करते हुए भाग गया। पुलिस सूत्रों ने बताया कि इस घटना के बाद कॉलोनी में सीसीटीवी कैमरे अब लगाए गए हैं।

एक महीने तक अस्पताल में चलता रहा इलाज

अवधपुरी थाना पुलिस के अनुसार यह घटना 26—27 फरवरी की दरमियानी रात लगभग डेढ़ बजे हुई थी। शिकायत अमित गेब्रियल (Amit Gebriyal) पिता नोरबर्ट गेब्रियल उम्र 42 साल ने दर्ज कराई। वे सरला पैराडाइज (Sarala Peradise) में रहते हैं और प्रायवेट नौकरी करते हैं। अमित गेब्रियल ने पुलिस को बताया कि बरामदे में मोटर का पंप लगा था। जिसको खोलने की आवाज आने पर वे बाहर निकले थे। सामने उनके मुंह पर कपड़ा बांधे हुए एक व्यक्ति मिला। वह अकेला नहीं था, उसके साथ कुछ अन्य भी थे। जिनका पीछा किया गया तो उन्होंने पथराव कर दिया। एक पत्थर उनकी नाक पर आकर लगा था। जख्मी होने के कारण वे अस्पताल में एक महीने तक इलाज कराते रहे। अब थाने में 59/23 धारा 380/336 (सादा चोरी और पथराव करके चोटिल करने का प्रकरण) दर्ज कराया।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Medical Seat Allotment Fraud: एजेंट की मदद से राजधानी में खुला नया जीएमसी!
Don`t copy text!