Bhopal News: मारपीट की ताजा एफआईआर के बाद Bond तोड़ने के खिलाफ कार्रवाई होना तय

भोपाल। अशोका गार्डन और हमीदिया अस्पताल में गोलियां चलाकर सनसनी फैलाने वाले आरोपी शादाब कुरैशी की रिमांड अवधि समाप्त हो गई। जिसके बाद उसे अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया। इधर, जिस युवक पर गोलियां चलाई थी उसके निगरानी बदमाश पिता के खिलाफ भोपाल (Bhopal News) शहर की अशोका गार्डन पुलिस ने मारपीट का प्रकरण दर्ज कर लिया है। इससे पहले बदमाश के खिलाफ Bond जारी हुआ था। अब उसके खिलाफ भी कार्रवाई होना तय माना जा रहा है।
अवैध हथियार के साथ हुआ गिरफ्तार
जानकारी के अनुसार शादाब कुरैशी (Shadab Qureshi) को पूछताछ के लिए अशोका गार्डन (Ashoka Garden) थाना पुलिस ने रिमांड पर लिया था। जबकि कोहेफिजा (Kohefiza) थाना पुलिस ने हमीदिया अस्पताल (Hamidia Hospital) में गोली चलाने के मामले में शाहबेज को रिमांड पर लिया था। इन दोनों आरोपियों की रिमांड अवधि समाप्त होने के बाद कोर्ट (Court) में पेश किया गया। यहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है। उल्लेखनीय है कि शादाब कुरैशी को जलगांव पुलिस ने अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया था। वहां उसके खिलाफ आर्मस एक्ट का प्रकरण दर्ज किया गया है। अशोका गार्डन पुलिस उसे जलगांव से प्रोडक्शन वारंट पर पूछताछ के लिए लेकर आई थी। इससे पहले आरोपियों गुड्डू स्टेशन, शाहवर उर्फ टैंकर, शादाब कुरैशी उर्फ गेट (Shadab Qureshi@Gat) के अलावा साजेब उर्फ गेट Shazeb@gat) ने लल्लू रईस (Lallu Rais) के बेटे पर गोलियां बरसाकर जानलेवा हमला किया था।
लल्लू रईस पर भी एफआईआर दर्ज
पुलिस के अनुसार इमरान पिता लल्लू रईस उम्र 19 साल एयर कंडीशनर सुधारने का काम करते हैं। वह अशोका गार्डन थाना क्षेत्र स्थित शंकर गार्डन (Shankar Garden) में रहते हैं। उसके पिता लल्लू रईस के खिलाफ थाने में करीब 53 प्रकरण दर्ज है। इस मामले मेें लल्लू रईस पर भी Bond भराया गया था। इसके बावजूद लल्लू रईस ने 14 मार्च को गोलियां चलाने के मामले में फैजान को धमकाते हुए मारपीट की। जिसमें 22 मार्च को प्रकरण दर्ज कर लिया गया।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।