Bhopal News: पुलिस ने जानलेवा हमले के मामले में पूछताछ के लिए हिरासत में लिया था

भोपाल। थाने के भीतर से झांसा देकर एक विधि विरोधी बालक चंपत हो गया। उसे पकड़ने के लिए रातभर गुपचुप तरीके से अभियान छेड़ा गया। यह घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के हनुमानगंज थाना क्षेत्र की है। हालांकि पुलिस के अधिकारी अभी भी इस बात से इंकार करते नजर आ रहे हैं। उनका कहना है कि यह जानकारी थाने से किसी व्यक्ति ने दी है।
शौचालय के बहाने हुआ चंपत
जानकारी के अनुसार वारदात 22 अक्टूबर की शाम कल्याण नगर (Kalyan Nagar) बस्ती में हुई थी। इसमें एक 17 वर्षीय बालक गंभीर रुप से जख्मी है। पुलिस ने इस मामले में जानलेवा हमले के अलावा चाकू मारकर जख्मी करने का काउंटर केस दर्ज किया है। दूसरे प्रकरण में चार विधि विरोधी बालकों को आरोपी बनाया गया है। पुलिस का कहना है कि दोनों गुटों में पुरानी रंजिश थी। हालांकि इस रंजिश का भी खुलासा करने से पुलिस बच रही है। हमले में दोनों गुटों के पांच लोग जख्मी हैं। इसी मामले में पुलिस ने चार विधि विरोधी बालकों को हिरासत में लिया था। 22 अक्टूबर की रात एक विधि विरोधी बालक शौचालय के बहाने निकला और फरार हो गया। हालांकि थाना प्रभारी सरस्वती (TI Saraswati) ने इस बात से इंकार करते हुए बताया कि हमने तीन विधि विरोधी बालकों को हिरासत में लिया है। बाकी चार अन्य फरार लोगों की तलाश की जा रही है। इधर, गांधी नगर (Gandhi Nagar) इलाके में एक युवक पर तीन लोगों ने चाकू से हमला कर दिया। जानकारी के अनुसार हाई स्कूल के पीछे गांधी नगर में रहने वाला अयान खान (Ayan Khan) एक वेल्डिंग की दुकान पर काम करता है। 22 अक्टूबर की शाम करीब साढ़े चार बजे वह दुकान पर था, तभी मोहल्ले में रहने वाले रोहित, रीतेश और सुनील पहुंचे और गाली-गलौज करने लगे। अयान ने गाली देने से रोका तो एक युवक ने उस पर चाकू से हमला कर दिया। हाथ में छुरी लगने से अयान गंभीर रूप से घायल हो गया। हमला करने के बाद तीनों आरोपी मौके से भाग निकले। बताया जाता है कि उनकी बीच किसी बात को लेकर पुराना विवाद चल रहा था। गांधी नगर थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला 392/25 दर्ज कर लिया है।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।