Bhopal News: दानिश और उसकी पत्नी ने क्राइम ब्रांच में किया सरेंडर

Share

Bhopal News: ऐशबाग थाना पुलिस ने करोद इलाके से गिरफ्तारी दर्शाई, रिमांड के बाद गुपचुप तरीके से जेल भेजा

Bhopal News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। रंजिश के चलते गोली चलाकर सनसनी फैलाने वाले पति-पत्नी ने क्राइम ब्रांच में आत्मसमर्पण कर दिया। यह घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के ऐशबाग इलाके में हुई थी। हालांकि पुलिस ने इस पूरी कहानी को भ्रामक बताते हुए अपनी सफलता बताई। पुलिस ने कहा कि आरोपियों को करोद इलाके से दबोचा गया था।

पति-पत्नी ने मिलकर तीन हवाई फायर किये थे

पुलिस सूत्रों के अनुसार दानिश स्टेशन उर्फ अंडा (Danish Station@Anda)और उसकी पत्नी रिमसा (Rimsa) ने गुर्राज के घर पर हवाई फायर किया था। यह वारदात लगभग एक सप्ताह पूर्व हुई थी। जिसके बाद पति-पत्नी ने क्राइम ब्रांच (Crime Branch) में आत्मसमर्पण कर दिया। वहां से ऐशबाग (Aishbag) थाना पुलिस को उन्हें सौंप दिया गया। पुलिस ने अदालत में पेश करके दो दिन पूछताछ के लिए रिमांड पर लिया। इस दौरान दानिश की स्कॉर्पियो और पत्नी रिमसा के कब्जे से पिस्टल (Pistol) बरामद की गई। पति-पत्नी ने मिलकर तीन हवाई फायर गुर्राज की मां पर किए थे। इधर, दानिश की गिरफ्तारी के बाद उसकी मां ने ऐशबाग थाने के सामने जमकर हंगामा किया था। हालांकि थाना प्रभारी संदीप पंवार (TI Sandeep Pawar) ने इसे भ्रामक बताते हुए कहा कि आरोपियों को करोद इलाके से गिरफ्तार किया गया है। पति-पत्नी पर ईटखेड़ी (Ithkhedi) इलाके में साढ़े तीन महीना पूर्व गोली मारकर जानलेवा हमला किया गया था। जिसमें गुर्राज भी शामिल था और वह ईटखेड़ी प्रकरण में फरार चल रहा है। यह हमला रुसी खान (Rusi Khan) के कहने पर किया गया था। जिसमें सात आरोपी ईटखेड़ी थाना पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: मैरिज गार्डन के मैनेजर पर जानलेवा हमला

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!