Bhopal News: बिजली के पोल से टकराई कार, शव पीएम के लिए भेजा गया, पीएम रिपोर्ट का इंतजार

भोपाल। नीति आयोग की सरकारी वाहन को चलाते वक्त ड्रायवरको हार्ट अटैक आया। जिस कारण उसकी कार असंतुलित होकर बिजली के खंभे से टकरा गई। हादसे में वाहन चालक की मौत हेा गई। मामले की जांच भोपाल (Bhopal News) शहर की चूनाभट्टी थाना पुलिस कर रही है। पुलिस का कहना है कि पीएम रिपोर्ट के बाद मौत को लेकर स्थिति साफ हो सकेगी।
बिजली के पोल से टकराई कार
चूनाभट्टी (Chunabhatti) थाना पुलिस के अनुसार नीति आयोग के अपर सचिव संजय बाथम (Additional Secretary Sanjay Batham) हैं। वे चूना भट्टी स्थित प्रशासन अकादमी में निवास करते हैं। उनके पास सरकारी कार (Car) एमपी-02-एवी-7999 आवंटित हैं। एमपी स्टेट गैराज की इस कार को नईम खान पिता हाफिज खान उम्र 51 साल चलाते थे। वे जहांगीराबाद (Jahangirabad) स्थित यूनानी सफाखना के पास रहते थे। नईम खान (Naeem Khan) 23 फरवरी की दोपहर ढ़ाई बजे कार लेकर बिट्टन मार्केट (Bittan Market) स्थित पेट्रोल पंप से वापस प्रशासन अकादमी लौट रहे थे। तभी इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट (Institute of Hotel Management) के आगे अकादमी के पास जब कार पहुंची तो वह असंतुलित हुई और बिजली के पोल से टकरा गई। जिसके बाद नईम खान को मृत हालत में निकाला गया। चूनाभट्टी थाना पुलिस ने मर्ग 05/26 कायम कर शव पीएम के लिए भेज दिया। मामले की जांच हवलदार मुद्रिका दुबे (HC Mudrika Dubey) कर रहे हैं। पुलिस को प्राथमिक जांच में पता चला है कि वाहन चालक को अचानक हार्ट अटैक आया था। जिस कारण उनकी मौत हो गई थी। हालांकि अभी पुलिस को विस्तृत पीएम रिपोर्ट मिलने का इंतजार है।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।