Bhopal News: यूजीसी एक्ट के मामले ने एमपी से तूल पकड़ा

Share

Bhopal News:अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा ने चरणबद्ध तरीके से शुरु किया आंदोलन

Bhopal News
यूजीसी एक्ट समेत स्वर्ण समाज की समस्याओं को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के पदाधिकारी पत्रकारवार्ता को संबोधित करते हुए।

भोपाल। सुप्रीम कोर्ट के निर्णय पर प्रस्तावित यूजीसी एक्ट को लेकर देशभर में नाराजगी है। इसको देखते हुए अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा (The All India Kshatriya Mahasabha) ने चरणबद्ध तरीके से आंदोलन (Bhopal News) चलाने का निर्णय लिया है। इससे पहले महासभा पदाधिकारियों ने इंदौर में बैठक करके इसके लिए कार्ययोजना बनाई है। जिसकी शुरुआत एक फरवरी से एक करोड़ हस्ताक्षर अभियान के साथ शुरु कर दी गई है। एक करोड़ हस्ताक्षर वाले ज्ञापन को राष्ट्रपति द्रोपद्री मुर्मु को सौंपा जाएगा।

पूरे भारत में एक करोड़ हस्ताक्षर कराने का लक्ष्य

यह जानकारी देते हुए महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राज बहादुर सिंह राणा (Raj Bahadur Singh Rana) ने बताया मसौदे को लेकर राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह तोमर (Surendra Singh Tomar) की अध्यक्षता में पिछले दिनों इंदौर (Indore) शहर में बैठक हुई थी। जिसमें प्रस्तावित यूजीसी एक्ट (UGC Act)  2026 को रद्द करने, एससी/एसटी एक्ट के हो रहे दुरुपयोग को लेकर आवश्यक रोकथाम के लिए कदम उठाने दबाव की रणनीति और भर्ती—अध्ययन में जातिगत आरक्षण व्यवस्था की बजाय आर्थिक आधार पर उसे लागू करने की मांग को पुरजोर तरीके से उठाने की मांग पर सहमति बनीं। इसलिए 1 से 20 फरवरी के बीच पूरे भारत में एक करोड़ हस्ताक्षर कराने का लक्ष्य तय किया गया है। महासभा के राष्ट्रीय संगठन मंत्री अंजनी सिंह चौहान (Anjani Singh Chauhan) ने बताया आर्थिक विसंगतियों के चलते देश में कई पेशेवर पाठ्यक्रम में सवर्ण समाज (Savarna Samaj) के लोग वंचित हो रहे हैं। चौहान ने इसे चिंता का विषय बताते हुए कहा कि इससे समाज, राज्य और देश इस विसंगति के कारण पिछड़ रहा है। उन्होंने कहा यह किसी तरह का राजनीतिक समर्थन से प्राप्त आंदोलन नहीं है। यह पूरी तरह से सामाजिक संगठनों का आंदोलन है। सरकारें आती—जाती हैं और समाज के बुद्धिजीवी होने के चलते हमारा दायित्व है कि सिस्टम को आगाह कराया जाए कि उनकी बनाई व्यवस्थाओं के चलते समाज में विघटन पैदा हो रहा है। महासभा ने जातिगत मुद्दों पर न पड़ते हुए सिस्टम की विसंगत योजनाओं के खिलाफ मुखर होकर विरोध करने की मांग की है।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: लापता व्यक्ति की डैम में तीन दिन बाद मिली लाश

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!