Bhopal Loot News: घात लगाकर टीबी रोग विशेषज्ञ से 11 तोला वजनी सोने का कड़ा लूटा, वारदात से पूर्व बाइक सवार लुटेरों ने टक्कर मारकर गिराया फिर आंखों में मिर्च पाऊडर डाला

भोपाल। किलोल पार्क के नजदीक टीबी रोग विशेषज्ञ चिकित्सक डॉक्टर मनोज वर्मा के साथ लूट की सनसनीखेज वारदात हुई है। यह वारदात भोपाल (Bhopal Loot News) शहर के श्यामला हिल्स थाना क्षेत्र मेे हुई है। जिस तरीके से लुटेरों ने वारदात की है उससे साफ है कि घटना को अंजाम देने के लिए बदमाशों ने घात लगाया था। लुटेरे करीब 11 तोला वजनी सोने का कड़ा छीनकर ले गए हैं। इसके अलावा डिजीटल वॉच और नकदी भी लूटी गई है। आरोपियों ने वारदात को अंजाम देने के लिए मिर्च पाऊडर का इस्तेमाल किया है।
साइकिलिंग करते समय हुई वारदात
श्यामला हिल्स (Shyamla Hills) थाना पुलिस के अनुसार प्रोफेसर कॉलोनी (Professor Colony) में डॉक्टर मनोज वर्मा हैं। वे सरकारी चिकित्सक हैं और क्षय रोग निदान के लिए बहुत सक्रिय चिकित्सक हैं। उनका शाहजहांनाबाद इलाके में निजी संस्थान भी है। वे अगले महीने सरकारी सेवाओं से भी सेवानिवृत्त होने वाले हैं। डॉक्टर मनोज वर्मा (Dr Manoj Verma) प्रतिदिन सायकिल ट्रैक पर साइकिलिंग दो घंटा करते हैं। ऐसा ही वे आज करते हुए अपने घर जा रहे थे। जब वे किलोल पार्क (Kilol Park) के पास पहुंचे तो उन्हें बाइक (Bike) सवार ने आकर टक्कर मारी। जिस कारण वे गिरे तो उन्हें कूल्हे पर चोट लगी। इसके बाद बाइक पर सवार एक बदमाश ने उनके आंख में मिर्च पाऊडर फेंक दिया। वे शोर मचाते रहे और पुकार लगाकर मदद मांगते रहे। इस दौरान तीसरे बदमाश ने हाथ में पहना कड़ा, डिजीटल घड़ी और लोअर की जेब में रखे नकदी लगभग दो हजार रुपए ले गए। उन्हें गंभीर हालत में पहले जेपी फिर वहां से हमीदिया अस्पताल (Hamidia Hospital) में भर्ती कराया गया। सायकिल से गिरने के कारण उनके कूल्हे की हड्डी टूट गई है। उनका हमीदिया अस्पताल में 11 अप्रैल को ऑपरेशन किया जाएगा।
थाना प्रभारी अवकाश पर थीं

लूट की यह वारदात 10 अप्रैल सुबह लगभग दस बजे अंजाम दी गई। जहां वारदात हुई उस क्षेत्र में सत्तारुढ़ सरकार के मंत्री, सांसद, विधायकों के अलावा विपक्षी नेताओं और ब्यूरोक्रेसी के कई प्रमुख शख्सियतों के सरकारी आवास हैं। श्यामला हिल्स थाना क्षेत्र में सामरिक महत्व से जुड़े रवींद्र भवन, भारत भवन, विज्ञान भवन, आकाशवाणी और दूरदर्शन केंद्र समेत कई अन्य प्रमुख सरकारी प्रतिष्ठान भी हैं। लूट की वारदात करने वाले आरोपियों का पता लगाने के लिए श्यामला हिल्स थाना पुलिस के अलावा क्राइम ब्रांच की भी टीम जुटी है। हालांकि अभी तक पुलिस को कोई सुराग नहीं मिला है। श्यामलाहिल्स थाना पुलिस ने प्रकरण 64/26 दर्ज कर लिया है। पुलिस संदिग्धों के रुट को ट्रैक कर चुकी है। जिस वक्त घटना हुई उस समय निरीक्षक भूपेंद्र कौर संधू (TI Bhupendra Kaur Sandhu) अस्वस्थ्य होने के चलते अवकाश पर थीं। थाना प्रभारी ने बताया कि घटना की गंभीरता को देखते हुए पूरी सक्रियता के साथ मामले का खुलासा करने में पुलिस विभाग की टीम जुटी है।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।