Bhopal News: पत्नी पीड़ित पति ने कर ली आत्महत्या

Share

Bhopal News: खुदकुशी से पहले सोशल मीडिया में वीडियो बनाकर पिता को भेजा, वह अचानक डिलीट हो गया, जांच कर रहे अधिकारी को तो भनक ही नहीं, रिश्तेदारों और दोस्तों ने देखा

Bhopal News
सांकेतिक चित्र

भोपाल। देशभर में जगह—जगह से पत्नी पीड़ित पति के कई किस्से सामने आ रहे हैं। उसी कड़ी में ताजा घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के अशोका गार्डन में जुड़ गई है। यहां एक युवक ने पत्नी से तंग आकर खुदकुशी कर ली। ऐसा करने से पहले उसने एक वीडियो बनाया था। हालांकि जांच अधिकारी उसे मिलने से ही इंकार कर रहे हैं। खुदकुशी करने से पहले उसके पिता ने सोशल मीडिया में इस बात की जानकारी भी दी थी। पुलिस ने शव पीएम के लिए भेज दिया है। जिसमें पुलिस को अभी तक कोई तथ्य नहीं मिलने की बात की जा रही है।

यह बोलकर लाल गमछे के साथ फंदे पर झूल गया

पुलिस सूत्रों के अनुसार घटना 04—05 अप्रैल की दरमियानी रात लगभग एक बजे हुई है। अभिषेक बछले (Abhishek Bachle) पिता मारूती बछले उम्र 25 साल ने फांसी लगाई है। वह अशोका गार्डन (Ashoka Garden) थाना क्षेत्र स्थित गौतम नगर (Gautam Nagar) में रहता था। अभिषेक बछले ड्रायवरी का काम करता था। उसकी एक बेटी भी है। उसे सोशल मीडिया में संदेश मिलने के बाद फंदे पर लटके हुए उसके पिता मारुति बछले (Maruti Bachle) ने देखा था। उसको नीचे उतारकर देखा तो मौत हो चुकी थी। उसके पिता वह जहां रहता है उसके ही नजदीक रहते हैं। मृतक की पत्नी मायके गई हुई थी। इस मामले की जांच एएसआई सी.पन्ना (ASI C.Panna) कर रहे हैं। अशोका गार्डन पुलिस मर्ग 19/25 कायम कर लिया है। इधर, पारिवारिक मित्रों से पता चला है कि मरने से पूर्व अभिषेक बछले ने वीडियो (Video) बनाया था। जिसमें वह कह रहा है मेरी मौत के लिए उसकी पत्नी काजल बछले (Kajal Bachle) , उसके भाई—बहन जिम्मेदार हैं। यह स्टोरी उसने इंस्टाग्राम में वीडियो बनाकर अपलोड की थी। पुलिस सूत्रों से यह भी पता चला है कि यह वीडियो डिलीट भी किया गया है। यह किसने किया इस सवाल पर जांच कर रहे अधिकारी की हवाईयां उड़ रही है। जांच अधिकारी सी.पन्ना ने तो वीडियो होने की बात को ही नकार दिया है। जनहित में संदेश: आत्महत्या के विचार आना मानसिक अवसाद के लक्षण है। अकेलापन, खामोशी, चिढ़चिढ़ापन, गुस्सा आना उसके लक्षण हैं। ऐसी अवस्था में परिवार से बातचीत करें और चिकित्सकों से सलाह अवश्य ले। 

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: चाय वाले ने भरपूर की मदद, फिर भी नहीं बच सकी जान
Don`t copy text!