Bhopal News: फांसी के फंदे पर लटका मिला छात्र

Share

Bhopal News: पुलिस को नहीं मिला कोई सुसाइड नोट, परीक्षा की तैयारी को लेकर तनाव की आशंका

Bhopal News
सांकेतिक चित्र

भोपाल। छात्र ने घर के भीतर फांसी लगा ली। वह दसवीं कक्षा में पढ़ता था। घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के खजूरी सड़क थाना क्षेत्र की है। छात्र रात में खाना खाकर सोया था। पुलिस को सुसाइड नोट नहीं मिला है। शव फिलहाल पीएम के लिए भेज दिया गया है।

यह पता लगा रही है पुलिस

खजूरी सड़क (Khajuri Sadak) थाना पुलिस के अनुसार घटना 3—4 मार्च की दरमियानी रात हुई थी। घटना ग्राम भौंरी की है जहां पिंकेश साहू (Pinkesh Sahu) पिता महेश साहू उम्र 17 साल रहता था। उसने फांसी लगाई थी। पिंकेश साहू ने दसवीं कक्षा के पेपर दिए थे। परिजनों ने बताया कि मृतक रात में खाना खाकर कमरे मेंं सोने चला गया था। सुबह दस बजे तक दरवाजा नहीं खुला तो उसको देखने भाई नीतेश साहू (Nitesh Sahu) पहुंचा। वह फांसी के फंदे पर लटका हुआ था। उसे फंदे से उतारा तो तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। मामले की जांच एएसआई महेन्द्र साहू (ASI Mahendra Sahu) कर रहे हैं। खजूरी सड़क पुलिस मर्ग 10/24 दर्ज कर लिया है। पुलिस पिंकेश साहू के साथ उठने—बैठने वाले छात्रों का पता लगा रही है। ताकि आत्महत्या की वजह तक वह पहुंच सके। जनहित में संदेश: आत्महत्या के विचार आना मानसिक अवसाद के लक्षण हैं। रिश्तेदारों से बातचीत करें और चिकित्सकों से सलाह ले। 

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Habibganj GRP News: रानी कमलापति रेलवे स्टेशन के रेस्ट रूम में चोरी की वारदात
Don`t copy text!