Bhopal News: दूल्हे ने अपनी शादी में हवाई फायर किया

Share

Bhopal News: सोशल मीडिया में वायरल हुआ वीडियो, पुलिस ने दर्ज किया प्रकरण

Bhopal News
सांकेतिक चित्र

भोपाल। दूल्हे ने अपनी शादी में हवाई फायर किया। जिसका वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हुआ। यह घटना भोपाल (Bhopal News) देहात क्षेत्र में स्थित परवलिया सड़क इलाके की है। जिसमें पुलिस ने दूल्हे समेत कई अन्य के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है।

शादी के कार्यक्रम में किया हर्ष फायर

परवलिया (Parwalia Sadak) थाना पुलिस के अनुसार करोंद निवासी मिस्बाह की परवलिया सड़क स्थित द फार्म डायरी मैरिज गार्डन (The Farm Diary Marriage Garden) में शादी थी। जिसका वहां कार्यक्रम चल रहा था। घटना 06—07 अप्रैल को हुई है। दूल्हा मिस्बाह (Misbah) ने पिस्टल (Pistol)  से हर्ष फायर किया। जिसका वहां मौजूद मेहमान ने वीडियो (Video) बनाया था। इस वीडियो को उसने सोशल मीडिया में वायरल कर दिया। जिसके बाद इस घटना की जानकारी पुलिस तक पहुंची। परवलिया थाना पुलिस ने प्रकरण 71/26 दर्ज कर लिया है। परवलिया सड़क थाना पुलिस ने इस मामले में ईटखेड़ी पुलिस की मदद से अरवलिया पुल के पास स्थित ग्रांड रोज गार्डन (Grand Rose Garden) से बारात में जाकर दबिश दी। पुलिस ने दुल्हे मिस्बाह के भाई के ससुर गांधी नगर (Gandhi Nagar) निवासी असलम खान पिता अहमद खान उम्र 42 साल को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने असलम खान (Aslam Khan) के साथ मिस्बाह को भी आरोपी बनाया है। वहीं पुलिस ने हर्ष फायर (Harsh Fire) में इस्तेमाल पिस्टल भी जब्त कर ली है। पुलिस का कहना है कि इस प्रकरण में आरोपियों की संख्या बढ़ सकती है। अभी दूल्हे मिस्बाह की गिरफ्तारी होना बाकी है।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: कमला नेहरू अस्पताल में मिले लावारिस शव की हुई पहचान 

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।,

Don`t copy text!