Bhopal Loot News: डीजीपी की समीक्षा बैठक से पहले चार लाख रूपए की लूट का खुलासा

Share

Bhopal Loot News: पुलिस अधिकारी गुपचुप मामला दर्ज करके संदिग्धों की धरपकड़ करते रहे, ड्रायवर की मदद से बनाई थी डकैती की योजना, पांच ​आरोपी गिरफ्तार

Bhopal Loot News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। सोम डिस्टलरी कंपनी के एक मैनेजर से घात लगाकर चार लाख रुपए की लूट हो गई। वारदात को अंजाम देने से पूर्व बदमाशों ने सड़क पर भारी पत्थरों को पटककर उनका रास्ता रोका। यह वारदात भोपाल देहात के बैरसिया (Bhopal Loot News) थाना क्षेत्र में हुई थी।पत्थर हटाने कार से उतरते तभी बोलेरो कार में सवार मैनेजर और उनके बाजू में बैठे दूसरे कर्मचारी की आंख में मिर्च झोंककर कार की पिछली सीट पर रखी रकम लेकर बदमाश भाग गए। इस पूरी वारदात  में सोम डिस्टलरी के कंपनी की संदिग्ध भूमिका नजर आई। जिसके आधार पर पुलिस ने पूरी लूट का खुलासा कर लिया है।

यह है पूरा घटनाक्रम जिसमें पुलिस को संदेह गया

बैरसिया (Bairasia) थाना  पुलिस के अनुसार देवेन्द्र सिंह पटेल (Devendra Singh Patel) पिता स्वर्गीय  जयराम सिंह पटेल ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। वे मूलत: उत्तर प्रदेश (UP) के झांसी (Jhansi) जिले में स्थित उलदन थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं। फिलहाल भोपाल में नजीराबाद (Nazirabad) थाना क्षेत्र स्थित रुनाहा गांव में रहते हैं। देवेंद्र सिंह पटेल सोम डिस्टलरी कंपनी (Som Distillery Company)  में मैनेजर हैं। वे 23 जून की रात नजीराबाद, रुनाहा और परसौरा गांव में स्थित शराब दुकान से कलेक्शन करके बोलेरो (Bolero) से लौट रहे थे। बोलेरो में ड्रायवर मनोज पाल (Manoj Pal) था। वह नजीराबाद के ग्राम रुनाहा का रहने वाला है। वे जब परसौरा घाटी पर पहुंचे तो वहां भारी पत्थर पड़े थे। उन्हें हटाने के लिए ड्रायवर और दूसरा कर्मचारी उतरता उससे पहले बाइक (Bike) पर सवार तीन लड़के आए। उन्होंने बोलेरो की पिछली सीट पर रखे चार लाख रुपए छीन लिए। ऐसा करने से पहले आरोपियों ने मैनेजर देवेंद्र पटेल और उनके दूसरे कर्मचारी की आंख पर मिर्च झोंक दी। यह सनसनीखेज वारदात का पता चलने पर पुलिस ने लूट का मामला 24 जून की शाम को दर्ज किया। इससे पहले मैनेजर, ड्रायवर और तीसरे कर्मचारी से पूछताछ हुई तो मनोज पाल की भूमिका संदिग्ध पाई गई। वह बार—बार फोन करके किसी नंबर पर खबर कर रहा था।

यह है वह आरोपी जिनको पुलिस ने दबोचा

Bhopal Loot News
बैरसिया थाना, जिला भोपाल — फाइल फोटो

पुलिस ने उस संदिग्ध को उठाया और पूछताछ की तो पूरी लूट का खुलासा हो गया। पुलिस ने इस वारदात में शामिल पांच लोगों मनोज पाल, धनराज गुर्जर (Dhanraj Gurjar) , माखन गुर्जर, सचिन गौर और अजय उर्फ लालू कुशवाह को गिरफ्तार कर लिया है। इसके अलावा कान्हा गुर्जर अभी फरार चल रहा है। मनोज पाल सोम डिस्टलरी में पांच महीने पहले ही नौकरी पर लगा है। उसको वारदात करने के लिए धनराज और कान्हा ने मिलकर तैयार किया था। ड्रायवर ही मैनेजर के कलेक्शन करने के रुट की जानकारी फोन पर आरोपियों को दे रहा था। पुलिस जब यह धरपकड़ और एफआईआर दर्ज करने की कार्रवाई कर रही थी तब डीजीपी कैलाश मकवाना (DGP Kailash Makwana) पुलिस कमिश्नरेट कार्यालय में भोपाल देहात आईजी अभय सिंह (IG Abhay Singh)  और एसपी प्रमोद कुमार सिन्हा (SP Pramod Kumar Sinha) के साथ अपराधों की समीक्षा कर रहे थे।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: घरेलू हिंसा की शिकार दो महिलाओं ने दर्ज कराया मुकदमा

यह माल बरामद किया गया

पुलिस ने नजीराबाद थाना क्षेत्र के ग्राम रुनाहा (Runaha) निवासी 23 वर्षीय मनोज पाल पिता सुरेश पाल, इसी गांव में रहने वाले 22 वर्षीय माखन गुर्जर पिता हरिसिंह गुर्जर, 21 वर्षीय सचिन गौर (Sachin Gaur) पिता कमल सिंह गौर, 20 वर्षीय अजय कुशवाहा उर्फ लालू (Ajay Kushwah@Lalu) पिता गुड्डू कुशवाह और नजीराबाद के ही ग्राम हिनोतिया जागीर में रहने वाले 19 वर्षीय धनराज गुर्जर पिता मोहनलाल गुर्जर को गिरफ्तार कर लिया गया है। इस मामले में अभी पुलिस को कान्हा गुर्जर (Kanha Gurjar) पिता पर्वत सिंह गुर्जर की तलाश है। आरोपियों से एक काला बैग (Bag) मिल गया है। जिसमें नगदी तीन लाख बीस हजार रुपए बरामद हुए है। इसके अलावा वारदात में इस्तेमाल दो बाइक (Bike) भी जब्त की गई है।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal Loot News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!