Bhopal News: मैरिज हॉल मालिक के घर मिली रायफल और दर्जनों कारतूस

Share

Bhopal News: तलाशी वारंट लेकर पहुंची थी क्राइम ब्रांच ने दर्ज किया प्रकरण

Bhopal News
क्राइम ब्रांच थाना— जिला भोपाल— फाइल फोटो।

भोपाल। मैरिज हॉल के मालिक को हिरासत में लिया गया है। उनके कब्जे से रायफल और दर्जनों जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं। यह कार्यवाही भोपाल क्राइम ब्रांच (Bhopal News) थाना पुलिस ने की है। ऐसा करने से पहले पुलिस बकायदा तलाशी वारंट लेकर पहुंचे थे। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट का प्रकरण दर्ज कर लिया है।

अवैध हथियार बेचने वाले की तलाश जारी

क्राइम ब्रांच (Crime Branch) थाना पुलिस के अनुसार हाता मनकशा पुल बोगदा के पास स्थित आलम शादी हाल (Alam Marriage Hall) है। जिसके संचालक आलम अली पिता आरिफ अली उम्र 40 साल का है। उनके घर पर अवैध घातक हथियार और भारी मात्रा में जिंदा कारतूस छिपाकर रखे होने की जानकारी मिली थी। इस सूचना पर क्राइम ब्रांच (Crime Branch) तलाशी वारंट लेकर पहुंची। 14 मार्च की दोपहर आरोपी आलम अली (Alam Ali) के घर पर दबिश दी। पुलिस को तलाशी के दौरान रैक पर रखे एक लकड़ी के बॉक्स मिले। उसको खोलने पर उसमें से एक 22 बोर की हाई पॉवर रायफल और दो जिंदा कारतूस, एक पाइंट 22 बोर की रायफल और 97 जिंदा कारतूस मिले। जिन्हें पुलिस ने जब्त किए हैं। पुलिस पूछताछ में आरोपी आलम अली ने बताया कि उसने अपने एक परिचित व्यक्ति से दो रायफल और सभी जिंदा कारतूस खरीदे हैं। पुलिस ने आरोपी आलम अली को गिरफ्तार कर कोर्ट (Court) में पेश कर पूछताछ के लिए रिमांड पर लिया है। वहीं उसे अवैध हथियार बेचने वाले आरोपी की भी पुलिस सरगर्मी से तलाश कर रही है। बताया जा रहा है कि अवैध हथियार बेचने वाला आरोपी वन प्राणियों का शिकार करता है। उसकी इंदौर वन विभाग (Indore Forest Department) की टीम लंबे समय से तलाश भी कर रही है।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: समझौते के लिए काजियात बुलाया, थमाया तीन तलाक का नोटिस

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!