Bhopal News: ससुराल से कार में लौटते वक्त फंदा टोल नाके के पास हार्ट अटैक आया

भोपाल। फंदा टोल नाके के पास कार चला रहे एक वृद्ध की हार्ट अटैक से मौत हो गई। इस मामले की जाांच भोपाल (Bhopal News) शहर की खजूरी सड़क थाना पुलिस कर रही है। घटना के वक्त कार में पत्नी भी सवार थीं। दोनों इंदौर से भोपाल में स्थित ससुराल में परिजनों से मुलाकात करके वापस लौट रहे थे।
पूर्व में भी आ चुका था दिल का दौरा
खजूरी सड़क (Khajuri Sadak) थाना पुलिस के अनुसार यह घटना 31 जनवरी की दोपहर लगभग ढ़ाई बजे हुई थी। रिट्ज कार को बिजेंद्र बरानिया पिता जेएल बरानिया उम्र 62 साल चला रहे थे। वे इंदौर (Indore) शहर में स्थित ओल्ड परासिया (Old Parasia) में रहते हैं। बिजेंद्र बरानिया (Bijendra Barania) की ससुराल हबीबगंज स्थित ई-4 अरेरा कॉलोनी (Arera Colony) में हैं। वे पत्नी के साथ बीमार सास को देखने के लिए आए थे। उन्हें सीने में दर्द हुआ तो कार (Car) को टोल नाके के किनारे लगाया। यहां से उन्हें एम्बुलेंस की मदद से चिरायु अस्पताल (Chirayu Hospital) पहुंचाया गया। यहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मामले की जांच एएसआई महेंद्र सिंह उईके (ASI Mahendra Singh Uikey) कर रहे हैं। पुलिस को प्राथमिक जांच में पता चला है कि उन्हें पूर्व में भी दिल का दौरा आया था। खजूरी सड़क पुलिस ने मर्ग 08/26 कायम कर शव पीएम के लिए भेज दिया है।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।