Bhopal News: पॉक्सो एक्ट में फिर पिपलानी थाना सुर्खियों में आया 

Share

Bhopal News: बलात्कार पीड़िता के नवजात बच्ची की मौत, पुलिस ने शव पीएम के लिए भेजा

Bhopal News
File Image

भोपाल। राजधानी भोपाल फिर शर्मसार हो गई। पिपलानी थाने में दर्ज एक मामले (Bhopal News) से जुड़ा यह प्रकरण है। जिसकी जांच एसआई सुरेखा आरमो ने की थी। मामला नाबालिग के साथ हुई ज्यादती का है। वह पहले ही गर्भवती हो गई थी। उसने बच्चे को जन्म दिया। अब उस बच्ची ने दम तोड़ दिया। पुलिस इस मामले में पहले ही प्रकरण दर्ज करके आरोपी को जेल भेज चुकी है।

यह है वह सनसनीखेज घटना

पिपलानी (Piplani) थाना पुलिस के अनुसार हमीदिया अस्पताल (Hamidia Hospital) से डॉक्टर किरार ने नवजात के मौत की सूचना दी थी। यहां बारह साल की एक नाबालिग ने छह दिन पहले एक एक बेटी को जन्म दिया था। उसकी जन्म के बाद से ही हालात नाजुक थी। इसलिए उसको एनआईसीयू में रखा गया था। यहां इलाज के दौरान 04 अप्रैल की सुबह आठ बजे उसकी मौत हो गई। पीड़िता एक बस्ती में रहती है। उसके साथ सगे भाई ने ज्यादती की थी। यह मामला तब उजागर हुआ था जब प्रकरण गौरवी संस्था (Gaurav Sanstha) में पहुंचा था। पुलिलस ने इस मामले में 13 मार्च को प्रकरण दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया था। माता—पिता उसके पेट फूलने का दूसरा इलाज करा रहे थे। वह हैरान थे क्योंकि उसका मासिक धर्म भी नहीं आया था। इस बीच मेडिकल रिपोर्ट से ज्यादती की पुष्टि हो चुकी थी। नवजात की मौत के मामले में पिपलानी पुलिस मर्ग 15/25 कायम कर लिया है।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: फांसी के फंदे पर लटकी मिली लाश
Don`t copy text!