Bhopal News: रिश्तों को ठुकराने पर युवती ने किया था किडनैप

Share

Bhopal News: तीन महीने के भीतर में एक ही प्रकरण से जुड़े दोनों पक्षों के मामले में दूसरी एफआईआर दर्ज

Bhopal News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। मामले की विवेचना में लापरवाही बरतने में भोपाल (Bhopal News) शहर की छोला मंदिर थाना पुलिस फंस गई है। घटना लगभग तीन महीने पूर्व हुई थी। जिसमें एक तरफा कार्रवाई कर दी गई थी। प्रकरण युवती के साथ बलात्कार से जुड़ा था। लेकिन, पुलिस ने उसके लिव इन पार्टनर का पक्ष लेते हुए युवती समेत उसके रिश्तेदारों को अपहरण समेत कई अन्य धाराओं में आरोपी बनाया था।

दो बार गर्भपात भी कराया

छोला मंदिर (Chhola Mandir) थाना पुलिस के अनुसार पीड़िता की उम्र 25 साल है जो मूलत: बैतूल (Betul) जिले की रहने वाली है। वह राजधानी में स्नातक होने के बाद नौकरी की तलाश में आई थी। इस दौरान उसका परिचय हार्डवेयर दुकान चलाने वाले संचालक से हुआ। उसने दुकान में ही उसको काम पर रख लिया। दोनों के बीच प्रेम प्रसंग हुआ और जुलाई, 2023 में लिव इन में साथ रहने लगे। आरोपी से उसके शारीरिक संबंध बने। जिस कारण वह दो बार गर्भवती हो गई। यह पता चलने पर आरोपी ने उसका दो बार गर्भपात भी कराया। जिसके बाद उसने युवती को उसके माता-पिता के पास पहुंचा दिया था। ऐसा करने के बाद आरोपी ने युवती से कभी संपर्क ही नहीं किया। उसने भोपाल में आकर उससे शादी करने के लिए बोला तो वह मुकर गया।

इसलिए अगवा किया था

उसी बात को लेकर नाराज युवती ने अपनी दो बहनों और गांव में रहने वाले तीन युवकों की मदद से हार्डवेयर दुकान संचालक को कार से अगवा कर लिया था। हालांकि पीड़ित औबेदुल्लागंज (Abdullaganj) में चकमा देकर भाग आया था। इस मामले में उसने ज्यादती की पीड़िता समेत छह लोगों के खिलाफ बंधक बनाने, अपहरण करने समेत कई अन्य धाराओं में प्रकरण दर्ज करा दिया। उस वक्त थाना पुलिस ने मूल वजह का पता लगाने का प्रयास ही नहीं किया। पीड़िता और उसकी बहन को छोला मंदिर थाना पुलिस ने जेल में डाल दिया। पूर्व में दर्ज प्रकरण में तीन आरोपियों की गिरफ्तारी अभी भी बाकी है। पीड़िता जेल से छूटने के बाद फिर आरोपी प्रेमी के पास पहुंची। इसके बाद उसने पुलिस अधिकारियों को पूरा घटनाक्रम बताकर 09 अप्रैल को मामला 294/26 दर्ज कराया। मामले की जांच एएसआई विनिता छिब्बर (ASI Vineeta Chhibbar) कर रही हैं।

यह भी पढ़ें:   नशे के लिए नर्सिंग के छात्र ने खाई गोलियां, मौत

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!