Bhopal News: कपड़े की दुकान पर काम करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा

भोपाल। युवती के साथ शारीरिक संबंध बनाकर उसे परेशान करने वाले एक व्यक्ति के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया है। यह कार्रवाई भोपाल (Bhopal News) शहर के बैरागढ़ थाना पुलिस ने की है। आरोपी को पुलिलस ने गिरफ्तार कर लिया है।
इस कारण थाने पहुंची पीड़िता
बैरागढ़ (Bairagarh) थाना पुलिस के मुताबिक पीड़िता की उम्र 24 साल है। वह घर पर ही रहती है। उसके पड़ोस में एक युवक रहता है। इस कारण वह उसको पहचानती है। वह एक कपड़े की दुकान पर काम करता है। दोनों के बीच बातचीत होती थी। इसके बाद दोनों के बीच दोस्ती हो गई। यह दोस्ती शारीरिक संबंध बनाने तक पहुंच गई। आरोपी ने करीब ढ़ाई साल तक उससे संबंध बनाए थे। लेकिन, कुछ समय पूर्व उसकी हरकतों से तंग आकर उससे किनारा उसने कर लिया। लेकिन, वह फिर उसको डराते हुए उसके साथ ज्यादती करने लगा। हाल ही में उसने फिर धमकाकर दबाव बनाना शुरु कर दिया। जिससे परेशान होकर युवती ने उसके खिलाफ पुलिस से शिकायत कर दी। पुलिस ने इस मामले में 29 मार्च को प्रकरण 93/25 दर्ज करने के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।