Bhopal News: रजाई-गद्दे की दुकान जलकर राख

Share

Bhopal News: देरी से पहुंची दमकल, बुझाने से पहले वाहन सुधारने में जुटे रहे कर्मचारी

Bhopal Breaking News
टीसीआई

भोपाल। रजाई-गद्दे की एक दुकान जलकर राख हो गई। यह घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के कटारा हिल्स थाना क्षेत्र में हुई है। चिंगारी देखकर तुरंत ही नगर निगम की दमकल को खबर कर दी गई थी। लेकिन, वह लगभग पौना घंटा देरी से मौके पर आई। आने के बाद भ्री वह आग को काबू में करने की बजाय दमकल वाहन को सुधारने में उसके कर्मचारी जुटे रहे।

रहवासियों ने बनाया वीडियो

जानकारी के अनुसार यह आगजनी की घटना स्प्रिंग वैली (Spring Valley) के नजदीक श्री वृंदावन फास्ट फूड एंड रेस्टोरेंट (Shri Vrindavan Fast Food and Restaurant) के पास हुई थी। स्थानीय नागरिकों ने अपने स्तर पर आग (Fire) को नियंत्रित करने के लिए बहुत सारे प्रयास किए थे। निगम की देरी को लेकर लोगों में नाराजगी भी थी। देरी से वाहन आने और उसे सुधारने का स्थानीय रहवासियों ने वीडियो (Video) भी बनाया था। देरी और वाहन खराबी को लेकर नगर निगम (Nagar Nigam) की तरफ से पक्ष सामने नहीं आया है। कटारा हिल्स (Katara Hills) पुलिस थाने में आगजनी का प्रकरण दर्ज हुआ है। जिसमें जांच रिपोर्ट आने के बाद पुलिस की तरफ से आगे कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Crime News:  हैप्पी होली बोलने पर भड़की महिला
Don`t copy text!