Bhopal News: युवतियों को कटर मारकर घायल करने वाला सायको ​हुआ अरेस्ट

Share

Bhopal News: अश्लील फिल्मों को देखने के चलते महिलाओं के प्रति नकारात्मक फोबिया का था शिकार,सागर में भी सिलसिलेवार चार युवतियों को कटर मारने के मामले में चल रहा था फरार,आरोपी की गिरफ्तारी के बाद पिपलानी में जख्मी एक अन्य युवती का मामला भी हुआ उजागर,सीसीटीवी मेें सुराग नहीं मिला तो पोट्रैट की मदद से जुटाई गई जानकारी

Bhopal News
पत्रकारों को जानकारी देते हुए पुलिस कंट्रोल रूम में पुलिस अधिकारी।

भोपाल। पिपलानी और अयोध्या नगर में सिलसिलेवार तीन युवतियों को कटर मारकर जानलेवा हमला करने वाले सायको युवक को भोपाल शहर की पुलिस ने दबोच लिया है। वह ऐसी ही वारदात सागर जिले में भी अंजाम दे चुका है। लेकिन, अब तक पुलिस की पकड़ और नजर से बचा हुआ था। उसकी गिरफ्तारी के बाद भोपाल शहर में ही चौथी युवती की भी जानकारी सामने आई है जिसको सायको कटर मारने वाले आरोपी ने निशाना बनाया था।

सायको का बनाया गया पौट्रेट

यह जानकारी देते हुए अतिरिक्त पुलिस आयुुक्त अवधेश गोस्वामी (Additional CP) ने आरोपी देवेंद्र अहिरवार पिता हरज्ञान अहिरवार उम्र 37 साल के नाम का खुलासा किया। वह मूलत: सागर (Sagar) जिले के राहतगढ़ (Rahatgarh) स्थित घसेरा मोहल्ला का रहने वाला है। आरोपी शादीशुदा है और उसके बच्चे भी है। देवेंद्र अहिरवार (Devendra Ahirwar) भोपाल में निशातपुरा (Nishatpura) स्थित करोद के नजदीक पूजा कॉलोनी (Pooja Colony) में रहता हैं। वह सेंट्रीग बिछाने के अलावा मिक्सर मशीन चलाने का काम करता है। उसने आठवीं कक्षा तक पढ़ाई की है। नौ सौ सीसीटीवी खंगाले गए थे। उसका चेहरा नहीं मिला तो पौट्रेट (Portrait) बनाया गया था। एक पीड़िता को बचाने के लिए परिचित सामने आया था। उसने ही यह पौट्रेट बनाने में सहयोग किया। हालांकि यह पौट्रेट मीडिया से साझा नहीं किया गया था। पड़ताल में चालीस टीम जुटी हुई थी। आरोपी देवेंद्र अहिरवार को कोच फैक्ट्री के पास से हिरासत में लिया गया।

पुलिस ने इस पीड़िता की घटना को दबा लिया था

आरोपी देवेंद्र अहिरवार ने चार महीने पहले वारदात में इस्तेमाल बाइक (Bike) को चोरी किया था। पुलिस को उसकी बाइक से वारदात (Bhopal News) में प्रयुक्त कटर (Cutter) भी बरामद करने में सफलता हाथ लगी है। देवेंद्र अहिरवार ने सबसे पहले अमीषा चंदेल पिता विकास सिंह चंदेल उम्र 21 साल को निशाना बनाया। वह कैरियर कॉलेज (Career College)  में बीए की छात्रा हैं। वह बी-सेक्टर में रहती हैं। घटना 29 जनवरी की रात लगभग सवा दस बजे हुई थी। अमीषा चंदेल (Amisha Chandel) को दाहिने तरफ कमर के नीचे कटर मारा गया है। इसके बाद आरोपी ने पंद्रह मिनट बाद ही अवनी पटेल पिता संजू पटेल उम्र 18 साल को निशाना बनाया। वह सोनागिरी (Sonagiri) स्थित ए-सेक्टर में रहती हैं। सेंट पॉल स्कूल (St. Paul School) में कक्षा बारहवीं की छात्रा अवनी पटेल (Avani Patel) के दाहिने कूल्हे पर बहुत बुरी तरह से कटर मारा गया। वह बालाजी अस्पताल (Balaji Hospital) में भर्ती है। घटना के वक्त वह किराना दुकान से मेहंदी लेकर घर जा रहीं थीं। इसके बाद आरोपी अयोध्या नगर (Ayodhya Nagar) स्थित भवानी धाम (Bhawani Dhaam) फेज-1 के पास पहुंचा। यहां उसने उमा राजपूत पिता शंभू सिंह राजपूत उम्र 18 साल के चेहरे पर कटर मारा। उमा राजपूत (Uma Rajput) के होंठ के पास कटर का वार लगा है। जिस कारण वह बुरी तरह से लहूलुहान हो गई थीं। इसके अलावा आरोपी देवेंद्र अहिरवार ने टीआईटी कॉलेज (TIT College) की छात्रा अंशिका झा (Anshika Jha) को भी कटर मारा था। छात्रा की रिपोर्ट पुलिस ने घटना के दो दिन बाद दर्ज की थी। वह मीडिया रिपोर्ट पढ़ने के बाद एफआईआर दर्ज कराने पहुंची थी। लेकिन, पुलिस ने इस घटना को छुपा लिया था।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: इलेक्ट्रीशियन दुकान का ताला चोरों ने चटकाया 

सिर्फ कमर के नीचे कूल्हे पर ही करता है वार

आरोपी देवेंद्र अहिरवार सायको (Psycho) हैं। उसके मोबाइल (Mobile) में अश्लील फिल्म भारी मात्रा में मिली है। जिसको देखने के बाद वह एक तरह की संक्रमित बीमारी से घिरा हुआ था। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि उसने 29 जनवरी को जब वारदात की थी उस दिन पत्नी के साथ कलह हुई थी। जिसके बाद उसने एक-एक करके चार युवतियों को कूल्हे के नीचे कटर मारकर जख्मी किया था। इसके अलावा उसने यह भी खुलासा किया कि ऐसा वह पहली बार नहीं कर रहा। इससे पहले वह चार युवतियों को सागर (Sagar) जिले में भी कटर मार चुका है। वहां 2014 में उसने यह वारदात की थी। इन चारों मामलों में पुलिस रिकॉर्ड में वह अभी भी फरार चल रहा है। इसके अलावा आरोपी के खिलाफ राहतगढ़ थाने में भी मारपीट करके लहुलुहान करने का प्रकरण पता चला है। उसके खिलाफ अब तक नौ मामले सामने आ चुके हैं।

छह दिन के भीतर में पुलिस की तरफ से किए गए प्रयास

  •  आरोपी के खिलाफ डीसीपी जोन-2 ने 20 फिर पुलिस कमिश्रर ने 30 हजार का इनाम घोषित किया
  • घटना की गंभीरता को देखते हुए दो दिन बाद हत्या के प्रयास की धाराएं बढ़ाई गई।
  • चार थानों की चालीस टीम बनाकर 150 पुलिस अधिकारी और कर्मचारी कर रहे थे आरोपी की तलाश।
  • भोपाल में चार युवतियों के अलावा बारह साल पहले सागर में भी चार युवतियों को कटर मारकर कर चुका जख्मी।
  • चार महीने पहले जिस बाइक को चुराई उससे दिया था घटना को अंजाम।
  •  900 सौ से अधिक सीसीटीवी में नहीं मिला सुराग तो बनाया गया पौट्रेट।
  •  कैरियर और टीआईटी कॉलेज की छात्राओं की हालत गंभीर। बारहवीं कक्षा की छात्रा को भी किया जख्मी।
  •  अपराधों की जानकारी जुटाने भारी सुरक्षा इंतजाम में अदालत ले जाया गया।
  • जेल से छूटे 100 बदमाशों के अलावा छह सौ पुराने बदमाशों से की गई पूछताछ।
यह भी पढ़ें:   Bhopal Gaban Case: सस्ते के लालच में फंसा छात्र

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!