Bhopal News: फांसी लगाकर प्रोफेसर ने किया सुसाइड

Share

Bhopal News: बीमारी से चल रहे थे परेशान, सुसाइड नोट में किया खुलासा

Bhopal News
जनहित में संदेश: आत्महत्या के विचार आना मानसिक अवसाद के लक्षण है। अकेलापन, खामोशी, चिढ़चिढ़ापन, गुस्सा आना उसके लक्षण हैं। ऐसी अवस्था में परिवार से बातचीत करें और चिकित्सकों से सलाह अवश्य ले।

भोपाल। निजी कॉलेज के प्रोफेसर ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। वह बीमारी से परेशान चल रहे थे। मामले की जांच भोपाल (Bhopal News) शहर की रातीबड़ थाना पुलिस कर रही है। पुलिस को एक सुसाइड नोट भी मिला है। जिसमें इस बात की जानकारी उन्होंने दी है।

सुसाइड नोट में लिखा बीमारी से हैं परेशान

रातीबड़ (Ratibarh) थाना पुलिस के अनुसार शैलेंद्र सिंह ठाकुर पिता महेंद्र सिंह ठाकुर उम्र 32 साल मूलत: सीहोर (Sehore) जिले के रहने वाले हैं। वे गोल्डन सिटी (Golden City) रातीबड़ में किराए से रहते थे। 10 फरवरी की रात शैलेंद्र सिंह ठाकुर (Shailendra Singh Thakur) का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला। पुलिस को सुसाइड नोट मिला है। जिसमें उन्होंने लिखा है कि वह बीमारी से परेशान हैं। इस कारण वह आत्महत्या कर रहे हैं। परिवार को बहुत ज्यादा प्यार करता हूं। पुलिस ने सुसाइड नोट को जांच के लिए जब्त कर लिया है। रातीबड़ थाना पुलिस ने मर्ग 09/26 कायम कर लिया है। पुलिस को जांच में पता चला है कि पत्नी को बच्चेदानी में कैंसर हैं। जिसका वह इलाज भी करा रहे थे। पत्नी का इलाज मायके वाले ही करा रहे हैं। घटना के वक्त गोपालपुर (Gopalpur) स्थित मायके गई हुई थी।

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   MP Cop News: डीजीपी से मिले प्रशिक्षु आईपीएस
Don`t copy text!