Bhopal News: हिंदू संगठन के निगरानी में कराया गया पीएम

Share

Bhopal News: तलैया इलाके में मिले मृत बछड़े के नमूने को डीएनए के लिए भेजने की तैयारी कर रही पुलिस

Bhopal News
तलैया थाना, जिला भोपाल— फाइल फोटो

भोपाल। राजधानी का बहुचर्चित गोमांस तस्करी मामले में पुलिस की तरफ से की गई लापरवाही के चलते हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने अपने सामने बछड़े के शव का पीएम कराया। यह पीएम जहांगीराबाद स्थित पशु चिकित्सालय में किया गया। इससे पहले 22—23 मार्च की दरमियानी रात काली मंदिर के पास बछिया का शव मिलने पर काफी हंगामा किया गया था। जिसमें भोपाल (Bhopal News) शहर की तलैया थाना पुलिस ने इस मामले में प्रकरण दर्ज किया है।

पीएम रिपोर्ट मिलना बाकी

तलैया (Tallaiya) थाना प्रभारी दीपक डहेरिया (TI Deepak Daheriya) ने बताया कि घटना को लेकर अभी आरोपी चिन्हित नहीं हुआ है। जिसके लिए सीसीटीवी फुटेज की पड़ताल की जा रही है। इसके अलावा पीएम रिपोर्ट मिलना बाकी है। जिससे यह पता चल सकेगा कि मांस बछिया का था अथवा किसी अन्य मवेशी का है। इधर, भानू हिंदू (Bhanu Hindu) ने बताया कि पूर्व में असलम चमड़ा (Aslam Chamda) के कंटेनर के मामले में पुलिस विभाग की तरफ से काफी लापरवाही बरती गई थी। इसलिए हमारे कार्यकर्ता अपने स्तर पर ही निगरानी रखते हुए प्रकरण में सबूत जुटाने और जांच सही दिशा में हो सके इसके लिए युद्ध स्तर पर जुटे हैं। भानू हिंदू का आरोप है कि मामला गोवंश अधिनियम का है। जिसमें सुनियोजित तरीके से उसका वध करके उसे फेंका गया है। ताकि हिंदू भावनाओं को ठेस पहुंचाई जा सके। तलैया थाना पुलिस ने प्रकरण 84/26 दर्ज कर लिया है।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: युवती के साथ अभद्रता

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!