Bhopal News: खंडहर में बैठकर बुक कर रहे थे मटके वाला सट्टा

Share

Bhopal News: सात आरोपियों को दबोचकर साढ़ेे 53 हजार रुपए किए गए बरामद

Bhopal News
फाइल फोटो — थाना बागसेवनिया, भोपाल

भोपाल। मटके वाला सट्टा बुक करते हुए खंडहरनुमा मकान के भीतर से चार व्यक्तियों को भोपाल (Bhopal News) शहर की बागसेवनिया थाना पुलिस ने दबोचा है। उनके पास बरामद दर्जनों पर्ची में लाखों रुपए का हिसाब है। लेकिन, आरोपियों के कब्जे से साढ़े 53 हजार रुपए नकद बरामद किए गए है। आरोपियों के खिलाफ सट्टा एक्ट का प्रकरण दर्ज कर लिया है।

अलग-अलग गुट में बैठकर कर रहें थे बुकिंग

बागसेवनिया (Bagsewania) थाना पुलिस के अनुसार यह छापामार कार्रवाई 16 फरवरी की अमराई के नजदीक यूआरसी प्लांट के नजदीक की गई। यह दोनों अलग-अलग गुट में बैठकर सट्टे की बुकिंग कर रहे थे। सारे आरोपी बागमुगालिया (Bagmugalia) की अलग-अलग बस्तियों में रहते हैं। गिरफ्तार आरोपियों सिद्दार्थ ब्राम्हणे पिता किशन मिर्धा उम्र 52 साल, शंकर पनघडिया पिता राजाराम पनघडिया उम्र 29 साल, राकेश नामदेव पिता लखन नामदेव उम्र 28 साल, संजय कोतकर पिता बुद्धा जी कोतकर उम्र 54 साल,बिक्की गिरी पिता सागर गिरी उम्र 28 साल, दीपेश जाटव पिता रूपसिंह जाटव उम्र 25 साल और शिवम गिरी पिता संजू गिरी उम्र 26 साल है। सभी आरोपियों के कब्जे से तलाशी लेने पर अलग-अलग राशि जमा करके 53 हजार पांच सौ रुपए बरामद किए गए। आरोपियों के खिलाफ बागसेवनिया थाना पुलिस ने सट्टे की अलग-अलग एफआईआर 95—96—97/26 दर्ज की है। पुलिस आरोपियों के मोबाइल कॉल डिटेल को खंगाल रही है। जिसके बाद उसकी अगली चेन का पता चल सके।

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: सरकारी स्कूल में दूषित भोजन बांटने से दो दर्जन बच्चे बीमार

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal Cop News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!