Bhopal GRP News: भोपाल रेलवे स्टेशन के आऊटर पर नर्मदा एक्सप्रेस के गेट पर खड़े यात्री को डंडा मारकर उससे मोबाइल छीना

भोपाल। राजधानी के मुख्य स्टेशन और उसके आऊटर पर दो संगीन चोरी और झपटमारी की वारदातें हुई है। जिनकी जांच भोपाल जीआरपी (Bhopal GRP News) की तरफ से की जा रही है। पहली वारदात राज्यरानी एक्सप्रेस के विकलांग कोच में महिला के साथ हुई। जबकि दूसरी वारदात नर्मदा एक्सप्रेस के गेट पर खड़े यात्री से हुई। उसको डंडा मारकर उससे मोबाइल छीन लिया गया।
नर्मदा एक्सप्रेस में हुई झपटमारी की वारदात
भोपाल जीआरपी (Bhopal GRP) पुलिस के अनुसार अंजली अहिरवार पति मुकेश अहिरवार उम्र 40 साल अरेरा हिल्स (Arera Hills) स्थित भीम नगर (Bheem Nagar) बस्ती में रहती है। वह सागर (Sagar) जिले के खुरई जाने के लिए 08 अप्रैल को राज्यरानी एक्सप्रेस (Rajya Rani Express) में सवार हुई। वह प्लेटफार्म नंबर पांच से ट्रेन (Train) के विकलांग कोटे में सवार हो गई। उन्होंने अपना बैग (Bag) कोच के ऊपरी सीट पर रख दिया था। दस मिनट बाद वह सीट से गायब था। अंजली अहिरवार(Anjali Ahirwar) ने बताया कि बैग के भीतर कपड़े, नकदी 20 हजार रुपए, चांदी करधनी, चांदी की अंगूठी, तीन चांदी की चेन, एक चांदी की चेन में दो सोने के पेंडेंट और सोने का मंगलसूत्र था। पुलिस ने चोरी गई संपत्ति की कीमत 63 हजार रुपए बताई है। इसी तरह झपटमारी की वारदात नर्मदा एक्सप्रेस (Narmada Express) के एस-3 कोच में हुई। थाने में शिकायत छवि साहू (Chavi Sahu) उम्र 26 साल ने दर्ज कराई। वे छत्तीसगढ़ (Chhatisgarh) के कोरबा जिले के रहने वाले हैं। वे नर्मदा एक्सप्रेस में सीहोर से बिलासपुर जाने के लिए ट्रेन (Train) में सवार हुए थे। ट्रेन जब भोपाल जंक्शन (Bhopal Junction) में आने के लिए थी। तब वह आऊटर पर धीमे रफ्तार से चल रही थी। उस वक्त वे मोबाइल (Mobile) को हाथ में लेकर चला रहे थे। तभी छवि साहू को किसी बदमाश ने डंडा मारा और उनसे रेडमी मोबाइल हाथ से गिरा लिया। जिसको उठाकर बदमाश भाग गया। उनकी रिपोर्ट पहले रानी कमलापति जीआरपी ने दर्ज की थी। जिसके बाद केस डायरी अब भोपाल जीआरपी को भेजी गई।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।