Bhopal News: वयोवृद्ध दंपति से टकराने के बाद हुए विवाद में निगरानी बदमाश ने दहशत फैलाई, सोशल मीडिया में वीडियो वायरल होने के बाद दर्ज हुआ प्रकरण

भोपाल। सुबह गोली चलने की अफवाह से सनसनी फैल गई। घटना को लेकर एक सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड वीडियो भी वायरल हो गया। यह घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के ऐशबाग थाना क्षेत्र की है। जिसके बाद पुलिस ने संदेही को पहचाना और उसे हिरासत में लिया। वह निगरानी बदमाश निकला जिसने वृद्ध दंपति पर खिलौना गन चलाकर उन्हें सदमे में डाल दिया था।
अमेजन से खरीदी थी खिलौना गन
ऐशबाग (Aishbag) थाना पुलिस के अनुसार यह घटना 08 अप्रैल की सुबह लगभग पौने बारह बजे हुई थी। दो पहिया वाहन में शरशाद खान पिता छोटे खान उम्र 67 साल सवार थे। वे जहांगीराबाद (Jahangirabad) स्थित बरखेड़ी में रहते हैं। शरशाद खान (Sharshad Khan) सरकारी सेवा से रिटायर हुए हैं। घटना के वक्त वे पत्नी नूरजहां खान (Noorjaha Khan) के साथ बाबू भाई पार्षद के घर जा रहे थे। उनके यहां एक गमी की सूचना पर दंपति निवास जा रहे थे। जब वे बाग उमराव दूल्हा पर पहुंचे तो उनके वाहन से पीछे से आया वाहन चालक टकरा गया। जिस कारण उन्होंने विरोध जताया। दूसरे वाहन पर सोहेल उर्फ दिलावर (Sohel@Dilawar) था। वह ऐशबाग थाने का निगरानी बदमाश है। विवाद पढ़ने पर आरोपी ने मारपीट करते हुए अपने पास रखी पिस्टल (Pistol) निकालकर चला दी। जिसका वीडियो (Video) वायरल हुआ तो पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया। पड़ताल में मालूम हुआ कि दिलावर उर्फ सोहेल के पास मौजूद पिस्टल नहीं खिलौना गन है। उसने अमेजन से खरीदी थी। उसको ब्लास्टर गन (Blaster Gun) कहा जाता है। इस खिलौना गन में दो नोजल होते हैं। जिसमें एक से धुंटज्ञ और दूसरे से चिंगारी निकलने जैसा अहसास होता है। हालांकि इसमें किसी तरह की बूलेट नहीं होती है। यह पूरा मामला सामने आकर पुलिस निष्कर्ष पर पहुंचती उससे पहले निगरानी बदमाश के खिलाफ मारपीट करने और धमकाने समेत अन्य धाराओं में प्रकरण 136/26 दर्ज कर लिया गया।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।