Bhopal News: डेढ़ महीने से चिरायु अस्पताल में चल रहा था इलाज, नहीं बचा सके डॉक्टर जान, टक्कर मारने वाले वाहन के दो व्यक्ति भी हुए थे जख्मी

भोपाल। सड़क दुर्घटना में जख्मी एक व्यक्ति की मौत हो गई। दुर्घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के खजूरी सड़क थाना क्षेत्र में हुई थी। टक्कर मारने वाले वाहन में सवार दो व्यक्ति भी जख्मी हुए थे। पुलिस ने इस मामले में प्रकरण दर्ज कर लिया था।
बाइक से काम पर जा रहा था
खजूरी सड़क (Khajuri Sadak) थाना पुलिस के अनुसार दुर्घटना 19 सितंबर को जमुनिया छीर गांव में हुई थी। हादसे में बाइक (Bike) सवार दुर्गेश वंशकार (Durgesh Ahirwar) पिता दीपचरण वंशकार उम्र 43 साल घायल हो गया था। उसकी शिकायत पर पुलिस ने प्रकरण भी दर्ज किया था। दुर्गेश वंशकार मूलत: सीहोर (Sehore) जिले के शाहगंज का रहने वाला था। वह ग्राम कोल्हूखेड़ी में रहता था और बाइक से काम पर जा रहा था। दुर्घटना के बाद से उसको गंभीर रूप से चिरायु अस्पताल (Chirayu Hospital) में भर्ती कराया गया था। वहीं दूसरे वाहन में सवार दो लोग घायल हुए थे। वह दूसरे अस्पताल में भर्ती हुए थे। इलाज के दौरान दुर्गेश वंशकार की 02 नवंबर की सुबह 11 बजे उसकी मौत हो गई। मामले की जांच हेड कांस्टेबल वनप सिंह (HC Vanap Singh) कर रहे हैं। खजूरी सड़क पुलिस ने मर्ग 44/25 कायम कर लिया है।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।