Bhopal News: फोटो वायरल करने की धमकी देकर कर रहा था ब्लैकमेल, शादीशुदा महिला ने तंग आकर दर्ज कराई एफआईआर

भोपाल। शादीशुदा महिला के साथ अभद्रता करने का मामला सामने आया है। आरोपी से रिश्तेदार के एक कार्यक्रम में पीड़िता की पहले पहचान हुई थी। इस मामले की जांच भोपाल (Bhopal News) शहर की ऐशबाग थाना पुलिस कर रही है। उसके बाद सोशल मीडिया के जरिए दोनों के बीच चैटिंग होने लगी थी। आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज करने के लिए पुलिस को दूसरे थाने से महिला अधिकारी को बुलाना पड़ा।
अश्लील चैटिंग रिश्तेदारों को कर दी वायरल
ऐशबाग (Aishbag) थाना पुलिस के अनुसार पीड़िता की उम्र 32 साल है। वह पहले से शादीशुदा है और उसके बच्चे भी है। इस मामले में आरोपी शाहिद है जो इंदौर (Indore) का रहने वाला है। उससे पहचान पीड़िता की अप्रैल, 2024 में हुई थी। दोनों के बीच इंस्टाग्राम में चैटिंग होने लगी। इस दौरान आरोपी ने उससे अश्लील चैटिंग की थी। जिसका उसने जवाब दे दिया था। इसके बाद आरोपी ने पीड़िता से तस्वीरें मांगी थी। यह भी उसके पास पहुंच गई तो वह उसको ब्लैकमेल करने लगा। उसका कहना था कि वह चैटिंग और तस्वीरें पति को भेज देगा। यह बोलकर उसको बुरे इरादे से मेल मुलाकात और बातचीत करने के लिए दबाव बनाने लगा। पीड़िता ने इंकार किया तो आरोपी ने एक दिन अश्लील चैटिंग रिश्तेदारों को वायरल कर दी। जिसके बाद यह मामला 20 मई को पुलिस थाने में पहुंचा। उस वक्त महिला अधिकारी नहीं थी। इसलिए जोन—2 में स्थित गोविंदपुरा (Govindpura) थाने में तैनात एसआई रुपा मिश्रा (SI Roopa Mishra) को एफआईआर केे लिए बुलाया गया। ऐशबाग थाना पुलिस ने इस मामले में प्रकरण 192/25 दर्ज कर आरोपी को नोटिस भेजने की तैयारी शुरु कर ली है।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।