Bhopal News: तीन दिन पहले प्रदेश के उप मुख्यमंत्री और चिकित्सा शिक्षा मंत्री के घर कार से पहुंचे थे, होमगार्ड सैनिक ने थाने पहुंचकर दिया था आवेदन

भोपाल। नेशनल स्टूडेंटस ऑफ इंडिया के उपाध्यक्ष रवि परमार के खिलाफ भोपाल (Bhopal News) शहर की हबीबगंज थाना पुलिस ने प्रकरण दर्ज किया है। उन्होंने तीन दिन पहले रात को प्रदेश के उप मुख्यमंत्री और चिकित्सा शिक्षा मंत्री के बंगले के बाहर पोस्टर चस्पा किए थे। यह रिपोर्ट बंगले की सुरक्षा में तैनात होमगार्ड सैनिक की शिकायत पर दर्ज हुई है। पुलिस कार नंबर के जरिए आरोपियों का पता लगा रही है।
पोस्टर चिपकाने से पूर्व मीडिया में साझा की थी जानकारी
हबीबगंज (Habibganj) थाना पुलिस के अनुसार पोस्टर चिपकाने से पूर्व रवि परमार (NSUI Ravi Parmar) ने 4 अप्रैल को इस संबंध में मीडिया में जानकारी साझा की थी। उन्होंने बताया था कि वे भोपाल जिला चिकित्सालय (Bhopal District Hospital) के सीएमएचओ डॉक्टर मनीष शर्मा (Dr Manish Sharma) की तरफ से बनाई गई फर्जी अस्पतालों की मान्यता सूची को लेकर अभियान चलाने वाले हैं। उन्होंने सीएमएचओ कार्यालय के अलावा स्वास्थ्य मंत्री के बंगले, स्वास्थ्य संचालनालय, आयुष्मान विभाग में पोस्टर चिपकाने का काम करेंगे। उनके साथ जिला अध्यक्ष अक्षय तोमर (NSUI Akshay Tomar) भी थे। पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत वे क्रेटा कार (Creta Car) एमपी-04-सीआर-9166 लेकर चार ईमली स्थित बी-9 बंगले पर पहुंचे। यह बंगला प्रदेश के उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला (Deputy Chief Minister Rajendra Shukla) को आवंटित हैं। बंगले पर चिपकाए गए पर्चे में फर्जी निरीक्षण रिपोर्ट बनाने के लिए संपर्क करें नटवरलाल उर्फ नट्टू शर्मा लिखा था। ऐसा करते वक्त बंगले की सुरक्षा में तैनात होमगार्ड सैनिक हिमांशु तिवारी (Himanshu Tiwari) पिता ओमप्रकाश तिवारी उम्र 30 साल ने रोका। वह बैरागढ़ थाना क्षेत्र में रहते हैं। जब वह नहीं माने तो घटनाक्रम की जानकारी बंगले के अधिकारियों को दी थी। जिसके बाद इस संबंध में हबीबगंज थाना पुलिस को आवेदन दिया गया। हबीबगंज थाना पुलिस ने रवि परमार के अलावा एक अन्य के खिलाफ 06 अप्रैल को प्रकरण दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि अन्य आरोपी का पता लगाने कार नंबर के मालिक की जानकारी जुटाई जा रही है।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।