Bhopal News: दुबई में जॉब करती है पत्नी, पिता लखनउ से आज पहुंचे भोपाल, पीएम के लिए शव सुरक्षित

भोपाल। अरेरा कॉलोनी में रहने वाले एक नेपाली नागरिक ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। फिलहाल आत्महत्या की कोई ठोस वजह सामने नहीं आई है। इस मामले की जांच भोपाल (Bhopal News) शहर की हबीबगंज थाना पुलिस कर रही है। पत्नी और पिता भोपाल शहर से बाहर रहते है। इसलिए शव अभी पीएम के लिए सुरक्षित रखा गया है।
कर्मचारियों से कर रहें है पूछताछ
हबीबगंज (Habibganj) थाना पुलिस के अनुसार अरेरा कॉलोनी (Arera Colony) स्थित कारोबारी अरुण गुप्ता (Arun Gupta) रहते हैं। उनके बंगले में बेटे के साथ दामोदर भंडारी (Damodar Bhandari) रहते थे। वे वाहन चलाने का काम करते थे। पत्नी दुबई में नौकरी करती है। जबकि पिता लखनउ में जॉब करते हैं। दामोदर ने 03—04 फरवरी की दरमियानी रात फांसी लगाई थी। जिन्हें सबसे पहले उनके बेटे ने देखा। इसके बाद पुलिस को खबर दी गई। मामले की जांच एएसआई महेश धुर्वे (ASI Mahesh Dhurve) कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि परिजन भोपाल पहुंच रहे हैं। उनके आने पर ही पीएम कराया जाएगा। आत्महत्या की अभी कोई वजह पता नहीं चली है। पीएम रिपोर्ट मिलने के बाद वह जहां रहता था वहां काम करने वाले अन्य कर्मचारियों से पूछताछ करके वजह का पता लगाया जाएगा। फिलहाल हबीबगंज पुलिस ने मर्ग 09/26 कायम किया है।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।