Bhopal Fraud News: बैंक अफसर बताकर खाते से पौने दो लाख रुपए निकाले

Share

Bhopal Fraud News: क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने का झांसा देकर दिया वारदात को अंजाम

Bhopal Fraud News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई।

भोपाल। क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने का झांसा देकर एक युवक के खाते से एक लाख, 81 हजार रुपए निकाल लिए गए। यह मामला भोपाल (Bhopal Fraud News) देहात क्षेत्र के बैरसिया थाना क्षेत्र का है। आरोपी जालसाजों ने वारदात को अंजाम देने के लिए बैंक कर्मचारी बनकर फोन पर बातचीत की थी। पुलिस ने इस मामले में प्रकरण दर्ज कर लिया है।

क्रेडिट कार्ड की रकम को दूसरे खातों में किया ट्रांसफर

बैरसिया (Berasia) थाना पुलिस के अनुसार रोहित साहू पिता सीताचरण साहू उम्र 29 साल ग्राम बसई में फिलहाल रहते हैं। वे मूलत: नर्मदापुरम (Narmadapuram)  जिले के रहने वाले हैं। वे एक प्रायवेट कंपनी में नौकरी करते हैं। रोहित साहू (Rohit Sahu) ने पुलिस को बताया कि उनके पास सेंट्रल बैंक का क्रेडिट कार्ड (Credit Card) है। जिससे दस हजार रुपए की खरीददारी की जा सकती है। उनके पास 28 मार्च को बैंक अधिकारी बनकर एक व्यक्ति ने संपर्क किया। उसने कहा कि ऐसा करने के लिए उसके मोबाइल (Mobile) पर आने वाली जानकारी उससे साझा करनी होगी। इस दौरान एक लिंक भेजी गई। जिसको डाउनलोड करने के लिए बोला गया। ऐसा करते ही उसके क्रेडिट कार्ड की रकम को दूसरे खातों में ट्रांसफर कर दिया गया। उसके खाते से दो बार में एक लाख, 81 हजार रुपए निकाले गए। पीड़ित ने हेल्प लाइन में शिकायत दर्ज कराई थी। जिसके बाद 31 मार्च को केस डायरी बैरसिया थाने में पहुंची थी। बैरसिया थाना पुलिस ने जालसाजी का प्रकरण 202/26 दर्ज किया है।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News : जिलाबदर बदमाश घुमते हुए पकड़ाया

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal Fraud News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!