MP Minor Rape: संप्रेक्षण गृह से भागी नाबालिग, तीन बार बेची गई

Share

MP Minor Rape: कितने लोगों ने अस्मत लूटी यह भी नाबालिग को नहीं पता

Vidisha Minor Rape Case
सांकेतिक चित्र

विदिशा। बाल सुधार गृह से फरार हुई दो नाबालिग तीन बार बेची गई। जिन्होंने भी सौदा किया उनके साथ कई अन्य के सामने उनको परोसा गया। मामला मध्यप्रदेश (MP Crime News) के विदिशा जिले (Vidisha Crime News) का है। लेकिन, पीड़ित युवतियां महाराष्ट्र (Maharashtra) की रहने वाली है। नाबालिग के साथ कितनी बार ज्यादती (MP Minor Rape) हुई उसे खुद नहीं पता। करारिया पुलिस ने उसे शेरपुर गांव से बरामद किया है। जबकि दूसरी किशोरी अब बालिग हो गई है और वह मंडीदीप के ढाबा पर काम कर रही है। दोनों को विदिशा पुलिस ने महाराष्ट्र पुलिस को सौंप दिया है।

अच्छी जिंदगी की तलाश में निकली

पुलिस के अनुसार 15 साल की किशोरी अपनी सौतेली मां से परेशान होकर घर से भागी थी। उसे पकड़कर बाल सुधार गृह में रखा गया था। जहां उसकी दोस्ती एक अन्य किशोरी से हुई थी जो अब बालिग हो गई है। दोनों अच्छी जिंदगी की उम्मीद में बाल सुधार गृह से भागकर राजधानी भोपाल (Bhopal) से सटे मंडीदीप आ गईं थीं। दोनों एक ढाबे पर काम करने लगी थी। बड़ी लड़की ढाबे पर ही रुक गई। लेकिन, छोटी युवती को एक महिला ने शादी के बहाने आनंदपुर में एक व्यक्ति को बेच दिया। उसके बाद किशोरी को गुलाबगंज के वनगांव में रखा गया।

यह भी पढ़ें: नाबालिग लड़की के साथ सामूहिक बलात्कार, दरिंदगी की सारी सीमाएं पार

हैवानों ने ऐसे किया सौदा

पुलिस को मुखबिरों से खबर मिली थी कि एक लड़की परेशान है और वह शेरपुर में रह रही है। पुलिस ने तत्काल एक्शन लेते हुए उसे बरामद किया। मंडीदीप में रहने वाली बड़ी लड़की ने कोई ज्यादा जानकारी नहीं दी है। लेकिन, विदिशा जिले में रह रही लड़की ने तीन लोगों के नाम बताए हैं। जिन्होंने उसके साथ बार—बार दुष्कर्म किया। चार महीने के बाद युवती को करारिया थाने के शेरपुर गांव  में एक व्यक्ति को बेचा गया था। उसने पत्नी के रूप में रख लिया। किशोरी ने अपने बयान में कहा कि कितने लोगों ने ज्यादती की अब उसे याद भी नहीं है। पुलिस ने कुछ संदेहियों को हिरासत में लिया है।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: पार्किग को लेकर शहर में बड़ी समस्या

खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 9425005378 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!