Bhopal News: टक्कर मारने वाला वाहन पुलिस के लिए पहेली बना, शव पीएम के लिए भेजा

भोपाल। तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने मोपेड सवार को उड़ा दिया। यह भीषण दुर्घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के मिसरोद थाना क्षेत्र में हुई है। टक्कर मारने वाले वाहन का पुलिस पता नहीं लगा सकी है। शव पीएम के लिए भेज दिया गया है।
ट्रैक्टर ने मारी थी टक्कर
मिसरोद (Misrod) थाना पुलिस के अनुसार यह दुर्घटना 18 अगस्त की दोपहर चार बजे समरधा और बंगरसिया के बीच पुलिया पर हुई थी। मोपेड (Moped) पर विकास राय (Vikas Rai) पिता धनीराम राय उम्र 19 साल सवार था। वह बुरी तरह से जख्मी था। उसको एम्स अस्पताल (AIIMS Hospital) ले जाया गया। लेकिन, डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। विकास राय रायसेन (Raisen) जिले के मंडीदीप तहसील में स्थित सतलापुर में रहता था। वह पढ़ाई करता था। पिता धनीराम राय ड्राइवरी करते हैं। पुलिस ने बताया विकास राय बंगरसिया जा रहा था। उसे किसी ट्रैक्टर (Tractor) ने टक्कर मारी है। हालांकि उसका नंबर अभी पता नहीं चल सका है। मामले की जांच एएसआई छत्रपाल सिंह (ASI Chatrapal Singh) कर रहे है। मिसरोद पुलिस ने मर्ग 57/25 दर्ज कर लिया है।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।