Bhopal News: गेट की परीक्षा से पूर्व हॉल के बाहर रखाए गए थे सामान, पुलिस ने दर्ज किया चोरी का मामला

भोपाल। प्रेस्टीज कॉलेज से तीन छात्राओं के मोबाइल चोरी चले गए। इस मामले की जांच भोपाल (Bhopal News) देहात क्षेत्र की बिलखिरिया थाना पुलिस कर रही है। यह सारी छात्राएं 08 फरवरी को गेट की परीक्षा देने पहुंची थी। पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज करके सीसीटीवी कैमरे की मदद से आरोपी का पता लगाना शुरु कर दिया है। इस संबंध में पुलिस को महत्वपूर्ण सुराग मिल गए हैं।
गेट की परीक्षा देने आईं थी छ़ात्रा
बिलखिरिया (Bilkhiria) थाना पुलिस के अनुसार भूमि लखेरा पिता राजेंद्र लखेरा उम्र 20 साल मूलत: मैहर (Maihar) की रहने वाली हैं। वे विदिशा (Vidisha) स्थित एसआईटी कॉलेज(SIT College) में अध्ययनरत भी है। भूमि लखेरा (Bhumi Lakhera) 08 फरवरी को अपनी दो अन्य सहेलियों अन्वेषा जैन (Anvesha Jain) और अमिया बिसेन (Amiya Bisen) के साथ गेट (GATE) की परीक्षा देने आईं थी। उनके मोबाइल और ईयर बर्ड प्रेस्टीज कॉलेज (Prestige College) प्रबंधन ने एग्जाम रुम के बाहर रखवा दिए थे। पेपर देकर तीनों जब वापस आई तो मोबाइल (Mobile) और ईयर बर्ड गायब थे। छात्राओं ने चोरी होने पर वहां प्रेस्टीज कॉलेज प्रबंधन से विरोध जताया तो मामला पुलिस थाने में पहुंचा। बिलखिरिया थाना पुलिस ने इस मामले में 08 फरवरी की शाम चोरी का प्रकरण 48/26 दर्ज कर लिया है। आरोपी का पता लगाने के लिए सीसीटीवी कैमरे में खंगाला गया। जिसमें एक युवक कैद हुआ है जिसकी तलाश पुलिस कर रही है।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।