Bhopal News: सॉफ्टवेयर इंजीनियर समेत दो युवाओं को बनाया गया निशाना

भोपाल। पिछले चौबीस घंटों के दौरान झपटमारी के दो प्रकरण दर्ज किए गए। ये वारदातें भोपाल (Bhopal News) शहर के गोविंदपुरा थाना क्षेत्र में हुई है। दोनों ही वारदातों में बदमाश मोबाइल झपटकर फरार हुए हैं। पुलिस सीसीटीवी कैमरे की मदद से आरोपियों का पता लगा रही है।
एक्टिवा पर सवार थे तीन नाबालिग
गोविंदपुरा (Govindpura) थाना पुलिस के अनुसार गौतम नगर (Gautam Nagar) में किराए से रहने वाले 22 वर्षीय मधुर तिवारी (Madhur Tiwari) एक कॉलेज से पढ़ाई कर रहे हैं। वे अपने दो अन्य दोस्तों के साथ 19 मार्च की रात लगभग साढ़े नौ बजे भोजन करके टहलने निकले थे। जब वे चेतक ब्रिज (Chetak Bridge) पर पहुंचे तो एक्टिवा (Activa) पर सवार तीन नाबालिग उनसे मोबाइल (Mobile) छीनकर भाग गए। पुलिस ने मोबाइल की कीमत 30 हजार रुपए बताई है। मधुर तिवारी ने बताया कि वारदात करने वाले तीनों बच्चे दिखाई दे रहे थे। गोविंदपुरा थाना पुलिस ने प्रकरण 186/26 दर्ज कर लिया है। इसी तरह पुलिस ने सुयश कुमार पांडे पिता केशव प्रसाद पांडे उम्र 30 साल इंदौर में रहते हैं। वे अपने जीजा के साथ अपने गृह नगर अनूपपुर (Anuppur) जिले जा रहे थे। सुयश कुमार पांडे (Suyash Kumar Pandey) सॉफ्टवेयर इंजीनियर हैं। उनके साथ झपटमारी की वारदात 21 फरवरी को हुई थी। उस दिन वे इंदौर से यात्री बस (Bus) से आईएसबीटी (ISBT) पर उतरकर रानी कमलापति रेलवे स्टेशन (Rani Kamlapati Station) की तरफ जा रहे थे। इसी दौरान बाइक (Bike) सवार दो बदमाश उनसे मोबाइल (Mobile) छीनकर भाग गए थे। गोविंदपुरा थाना पुलिस ने प्रकरण 190/26 दर्ज कर लिया है।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।