Bhopal News: ऑनलाइन गेम खेलने की लत में गई जान, शव पीएम के लिए भेजा गया

भोपाल। आठवीं कक्षा के एक छात्र ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। इस मामले की जांच भोपाल (Bhopal News) शहर की पिपलानी थाना पुलिस कर रही है। पुलिस को प्राथमिक जांच में पता चला है कि उसे मोबाइल पर ऑनलाइन गेम खेलने की लत थी। पुलिस ने शव पीएम के लिए भेज दिया है।
ऑनलाइन खेलता था गेम
पिपलानी (Piplani) थाना पुलिस के अनुसार छत्रसाल नगर (Chatrasal Nagar) में चौदह साल का बालक रहता है। वह सागर पब्लिक स्कूल (Sagar Public School) में कक्षा आठवीं का छात्र था। वह परिवार का इकलौता बेटा भी था। उसके माता-पिता निजी स्कूल में टीचर हैं। बालक के घर के नजदीक ही ननिहाल भी है। फांसी लगाने की घटना 02 फरवरी की सुबह हुई थी। उस वक्त माता-पिता ननिहाल में तेरहवीं संस्कार में शामिल होने गए थे। वहां से सुबह 11 बजे वापस लौटे तो आठवीं कक्षा का छात्र फांसी के फंदे पर लटका मिला था। उसे फांसी से उतारकर परिजन अंनतश्री अस्पताल (Anant Shri Hospital) ले गए। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित करके पुलिस को खबर कर दी। पिपलानी पुलिस ने मर्ग 08/26 कायम कर शव पीएम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि जांच के लिए बालक का मोबाइल (Mobile) जब्त कर लिया है। वह जिस गेम (Game) को ऑनलाइन खेलता था उस पर केंद्र सरकार ने दो साल पूर्व प्रतिबंध लगा दिया था। इस कारण पुलिस उसके लिंक को सायबर क्राइम (Cyber Crime) के जरिए पता लगाकर कार्रवाई करने की रणनीति पर काम कर रही है।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।