Bhopal News: सड़क पार करते वक्त हादसे में मौत

Share

Bhopal News: मोपेड सवार महिला ने मारी थी टक्कर, गिरफ्तारी होना बाकी

Bhopal News
सांकेतिक चित्र—साभार

भोपाल। सड़क पार करते वक्त एक मोपेड सवार महिला ने टक्कर मार (Road Mishap) दी। यह घटना भोपाल सिटी (Bhopal News) के कोहेफिजा थाना क्षेत्र की है। जिस वाहन से टक्कर लगी है उसका नंबर पुलिस को मिल गया है। हालांकि गिरफ्तारी नहीं की जा सकी है।

महिला की होगी गिरफ्तारी!

कोहेफिजा थाना पुलिस के अनुसार 16 मार्च की रात लगभग साढ़े आठ बजे हमीदिया अस्पताल से डॉक्टर अजय ने सड़क हादसे में मृत आए व्यक्ति की सूचना दी थी। शव की पहचान शरीफ खान पिता वजीर खान उम्र 55 साल के रुप में हुई। वह एकता नगर में रहता था। घटना पठान वाली मस्जिद के सामने हुई थी। शरीफ खान (Sharif Khan) को शाम को मोपेड सवार ने टक्कर मार दी थी। उसको लोगों की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया। कोहेफिजा पुलिस मर्ग 17/22 दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। मामले की जांच एसआई जेएस परमार (SI JS Parmar) कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि आरोपी एक्टिवा वाहन चालक महिला है। जिसका नंबर पुलिस को मिल गया है।

नेपाली लड़की की दीवानगी की कहानी पढ़िए जिसमें वह अपने दो मासूम बच्चों को छोड़कर भोपाल में लड़की से शादी करने शिमला से भागकर आई

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Crime News: खड़ी बूलेट में लगा दी आग
Don`t copy text!