Bhopal News: लिव इन पार्टनर को धोखा दिया

Share

Bhopal News: एक साल से शादी करने का झांसा देकर कर रहा था ज्यादती, आरोपी को गिरफ्तार किया

Bhopal News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन—टीसीआई

भोपाल। शादी करने का झांसा देकर एक विवाहित महिला के साथ ज्यादती की गई। वह लिव इन में एक व्यक्ति के साथ रहती थी। यह मामला भोपाल (Bhopal News) शहर के मिसरोद थाना इलाके का है। अब वह शादी करने से मुकरा तो पीड़िता रिपोर्ट दर्ज कराने थाने पहुंच गई। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

शादी का झांसा देकर बनाये सं​बंध

मिसरोद (Misrod) थाना पुलिस के अनुसार पीड़िता की उम्र 24 साल है। वह शादीशुदा है और उसके दो बच्चे भी है। शादी के बाद पति से उसकी नहीं बनती थी। इस कारण उसे बच्चों की परव​रिश के लिए जॉब करनी पड़ती थी। इसके लिए वह मिसरोद थाना क्षेत्र में स्थित एक मकान में बच्चों की देखरेख करने के लिए काम करने जाती थी। वह जहां जाती थी उसके ही नजदीक आरोपी आकाश गगले (Akash Gagle) रहता है। आते—जाते उससे दो साल पूर्व परिचय हो गया था। उसे पीड़िता के पति की यातना के बारे में पता चला। जिस कारण उसने उसको अपने साथ रख लिया। उसने कहा था कि वह उसके साथ शादी करेगा। यह बोलकर नवंबर, 2024 से लगातार उसके साथ शारीरिक संबंध बना रहा था। अब आरोपी अपने वादे से मुकर गया। जिस कारण घर में कलह होने लगी। यह विवाद पुलिस थाने पहुंचा तो मिसरोद थाना पुलिस ने 12 जुलाई को आरोपी के खिलाफ प्रकरण 324/25 दर्ज करके उसे हिरासत में ले लिया। मामले की कार्रवाई एसआई श्वेता शर्मा (SI Shweta Sharma) कर रही हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Crime News: कार की पिछली सीट में था यह सामान

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!