Bhopal News: पीछा करने पर लावारिस छोड़कर भागा आरोपी, तलाशी में 21 कार्टन शराब मिली

भोपाल। सफेद रंग की कार में लगी काली फिल्म चढ़ाकर चल रहे एक वाहन को भोपाल (Bhopal News) शहर की हबीबगंज थाना पुलिस ने रोकना चाहा। वह रुकने की बजाय भागा तो उसका पीछा किया गया। करीब तीन किलोमीटर भागने के बाद उसका चालक कार को लावारिस छोड़कर भाग गया। कार के भीतर से पुलिस को 21 कार्टन अवैध शराब बरामद हुई है। जिसको जब्त करके पुलिस ने आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है।
चालक नाले से कूदकर भागा
हबीबगंज (Habibganj) थाना पुलिस के अनुसार फोर्ड फिगो कार (Car) एमपी-04-सीजी-9601 बारह नंबर बस स्टाप की तरफ से आ रही थी। उसे रोकना चाहा तो वह भागा। पीछा करने पर वह कैंपियन स्कूल (Campion School) के सामने से होते हुए रविशंकर नगर (Ravishankar Nagar) स्थित केंद्रीय पर्यावरण भवन के सामने लावारिस छोड़ दी। इसके बाद उसका चालक नाले से कूदकर भाग गया। हबीबगंज थाना पुलिस को 21 कार्टन में अलग-अलग कंपनियों की 187 लीटर शराब (Liquor) बरामद हुई है। जिसकी कीमत करीब एक लाख, 15 हजार रुपए हैं। पुलिस को अभी तक आरोपी वाहन चालक के अलावा कार मालिक का पता नहीं चला है। पुलिस का कहना है कि आरोपी की गिरफ्तारी के बाद इस मामले में नया तथ्य पता चल सकेगा। फिलहाल आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज करके कार जब्त कर ली गई है।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।