Bhopal News: भारी मात्रा में सोने-चांदी के जेवरात, नकदी समेत हजारों रुपए का माल बटोरा, वीआईपी कॉलोनी में पुलिस गश्त की खुली पोल

भोपाल। अरेरा कॉलोनी के एक मकान में चोरों ने वारदात को अंजाम दिया। यह कॉलोनी सुरक्षा के लिहाज से काफी संवेदनशील मानी जाती है। यह वारदात भोपाल (Bhopal News) शहर के हबीबगंज थााना क्षेत्र में हुई है। इसके बावजूद बैखोफ बदमाशों ने वारदात करके पुलिस बंदोबस्त की पोल खोल दी है। इधर, छोला मंदिर और बागसेवनिया में भी चोरी की वारदातें हुई है।
चोरों ने सूने मकान का ताला तोड़ा
हबीबगंज (Habibganj) थाना पुलिस के अनुसार अरेरा कॉलोनी स्थित बाबा अपार्टमेंट (Baba Apartment) में चोरी की वारदात हुई है। मकान में 29 जनवरी से ताला लगा था। जिसका फायदा उठाकर चोरों ने ताला तोड़ दिया। यहां से चोर सोने-चांदी के जेवरात भारी मात्रा में समेट ले गए हैं। इसके अलावा नकदी भी चोरी गई है। पुलिस ने चोरी गई संपत्ति और उसकी कीमतों का खुलासा करने के सवाल पर चुप्पी साध ली है। हबीबगंज थाना पुलिस ने प्रकरण 68/26 दर्ज कर लिया हैैैैै। इस मामले की जांच एसआई शिवभानू सिंह (SI Shivbhanu Singh) कर रहे हैं। थाने में एफआईआर पदम सिंह ठाकुर (Padam Singh Thakur) ने दर्ज कराई है। इधर, छोला मंदिर (Chhola Mandir) थाना क्षेत्र स्थित शिव नगर (Shiv Nagar) फेज-3 के सूने मकान का ताला चोरों ने तोड़ दिया। थाने में शिकायत दीपक वर्मा (Deepak Verma) पिता बृजमोहन वर्मा उम्र 27 साल ने दर्ज कराई है। वे नगर निगम (Nagar Nigam) में आउटसोर्स कर्मचारी है। घटना के वक्त वे उज्जैन (Ujjain) स्थित महाकाल दर्शन करने गए थे। मकान से दो मंगलसूत्र, चांदी की पायल, ब्रेसलेट के अलावा नकदी चोरी गया है। इसी तरह बागसेवनिया (Bagsewania) थाना क्षेत्र स्थित पेबलवे कॉलोनी (Pebbleway Colony) में सूने मकान से जेवरात चोरी गए हैं। शिकायत प्रीति शर्मा (Preeti Sharma) पत्नी दुर्गेश शर्मा उम्र 37 साल ने प्रकरण दर्ज कराया है। उनका एक ओर मकान शाहपुरा थाना क्षेत्र में हैं। जिस मकान में चोरी हुई है वहां कभी-कभी आना होता था। उन्हें चोरी गए जेवरातों के संबंध में भी कोई ठोस जानकारी नहीं हैं। इसलिए बागसेवनिया थाना पुलिस ने सादा चोरी का प्रकरण 76/26 दर्ज किया है।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।