Bhopal News: चार आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास का प्रकरण दर्ज, दो आरोपी गिरफ्तार

भोपाल। घूरने के विवाद पर हुई कहासुनी के बाद एक लेडीज टेलर पर चाकू से कई वार करके जानलेवा हमला कर दिया। यह वारदात भोपाल (Bhopal News) शहर के गौतम नगर थाना क्षेत्र में हुई हैैैै। हमलावरों में एक परिवार के चार लोग शामिल है। जिनमें से दो आरोपियों को पुलिस ने हत्या का प्रयास का प्रकरण दर्ज करके गिरफ्तार कर लिया है।
घूरने की बात पर हुई थी बहस
गौतम नगर (Gautam Nagar) थाना पुलिस के अनुसार गुलफाम पिता मोहम्मद जुबैर उम्र 31 साल रंभा नगर (Rambha Nagar) में रहते हैं। वह ऐशबाग (Aishbag) स्थित बाग फरहत अफजा में महिलाओं के कपड़ा सिलाई का काम करते हैं। गुलफाम के घर के पास ही आरोपी साजिद मौलाना और शहजाद मौलाना रहते हैं। विवाद की शुरुआत 29 मार्च की रात से शुरु हुई थी। उस दिन गुलफाम (Gulfam) टॉप एंड टाउन में खड़ा था। वहां पहुंचे साजिद मौलाना (Sazid Maulana) ने घूरने का आरोप लगाकर उससे बहस शुरु कर दी। हालांकि लोगों ने समझाईश देकर मामला शांत करा दिया था। 30—31 मार्च की रात गुलफाम अपने घर जा रहा था। तभी साजिद मौलाना ने उसी बात को लेकर विवाद शुरु कर दिया। जिसमें उसका बेटा भी कूद गया। इसके बाद साजिद का भाई शहजाद मौलाना(Shahzad Maulana), उसका बेटा बिलाल ने मारपीट शुरु कर दी। आरोपियों ने चाकू से गुलफाम के सिर, पेट और हाथ पर कई वार कर दिए। उसे गंभीर हालत में हमीदिया अस्पताल (Hamidia Hospital) ले जाया गया। वहां से मामला पुलिस थाने में पहुंचा। मामले की जांच एसआई भगवती शर्मा (SI Bhagwati Sharma) कर रहे हैं। गौतम नगर थाना पुलिस ने इस मामले में आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास का प्रकरण 156/26 दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आरोपी शहजाद और साजिद मौलाना को गिरफ्तार कर लिया है।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।