Bhopal News: मजदूर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

Share

Bhopal News: शव पीएम के लिए भेजा, रिपोर्ट मिलने के बाद जांच के बिंदु होंगे तय

Bhopal News
File Image

भोपाल। सीने में दर्द होने के बाद एक मजदूर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। यह घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के कोलार रोड थाना क्षेत्र की है। पुलिस ने शव पीएम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि पीएम रिपोर्ट मिलने के बाद वह जांच के बिंदु तय करेगी।

सीने में हुआ था दर्द

कोलार रोड (Kolar Road) थाना पुलिस के अनुसार गोविंद अहिरवार (Govind Ahirwar) पिता तेज सिंह अहिरवार उम्र 27 साल दानिश हिल्स (Danish Hills) में रहता था। उसको 09 अगस्त की सुबह नौ बजे सीने में दर्द हुआ था। उसको पहले इलाज के लिए जेपी अस्पताल (JP Hospital) ले जाया गया। डॉक्टर ने मृत घोषित करके पुलिस को खबर कर दी। गोविंद अहिरवार मजदूरी करता था। पुलिस ने बताया कि मृतक की मौत संभवत: हार्ट अटैक से हुई है। मामले की जांच एसआई पप्पू कटियार (SI Pappu Katiyar)  कर रहे हैं। कोलार रोड पुलिस ने मर्ग 76/25 कायम कर लिया है।

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: पारिवारिक कलह से तंग आकर महिला ने फांसी लगाई 
Don`t copy text!