Bhopal Honey Trap: गैंगस्टर ने शादी करने के लिए लड़की भेजकर झूठे केस में फंसाने की धमकी देकर रकम ऑन लाइन ट्रांसफर कराई थी, महिला समेत चार अन्य आरोपियों की तलाश जारी

भोपाल। हनी ट्रैप करके फंसाने वाले इललीगल गिरोह के आधा दर्जन गुर्गें गिरफ्तार कर लिए गए। यह कार्रवाई भोपाल (Bhopal Honey Trap) शहर की कोहेफिजा थाना पुलिस ने की है। गिरोह का मास्टर माइंड हत्या के मामले में जमानत मिलने पर बाहर आया था। उसने ही अपनी शादी करने के लिए यह षडयंत्र रचा था। उसके गिरोह में शामिल चार आरोपियों के खिलाफ पहले से प्रकरण दर्ज हैं।
यह बोलकर पीड़ित को फंसाया
कोहेफिजा थाना पुलिस के अनुसार यह गिरोह शाहजहांनाबाद, कोहेफिजा, बैरागढ, गाँधी नगर और श्यामला हिल्स में सक्रिय था। इस गिरोह का मास्टर माइंड भुरा हड्डी उर्फ आकाश नीलकंठ (Bhura Haddi alias Akash Neelkanth) है। उसने ही महिला संबंधित प्रकरण में झूठा फंसाने की धमकी देकर एक पुजारी को अगवा करके बंधक बनाने के बाद 50 हजार रुपए ऑन लाइन रकम ट्रांसफर कराई थी। आरोपियों ने आठ लाख रुपए की मांग रखी थी। इस संबंध में 10 मार्च को राकेश खेमरिया (Rakesh Khemriya) ने थाने में प्रकरण दर्ज कराया था। वह निशातपुरा (Nishatpura) स्थित संजीव नगर (Sanjeev Nagar) में रहते हैं। दो दिन पहले उसके दोस्त आकाश उपाध्याय (Akash Upadhyay) ने कमरे पर जैन नगर (Jain Nagar) बुलाया था। उसके कहने पर वह एक लडकी को लेकर लालघाटी (Lalghati) स्थित फ्लैट पर पहुंचा। आकाश उपाध्याय कमरे से बाहर चला गया। जिसके बाद आकाश नीलकंठ उर्फ भुरा हड्डी, तौफीक और सात अन्य लोग वहां पहुंचे। वह कहने लगे कि लड़की दो दिन से गायब है। उसके खिलाफ ज्यादती का मुकदमा दर्ज कराने की धमकी देकर मारपीट करने के बाद उसे वाजपेयी नगर (Vajpai Nagar) ले जाया गया।
यह है आरोपी जिन्हें गिरफ्तार किया गया
पुलिस ने इस मामले में आकाश नीलकंठ उर्फ भुरा हड्डी पिता कमल नीलकंठ उम्र 28 साल, रामजी ठाकुर (Ramji Thakur) पिता सुरेश कुमार ठाकुर 40 साल, अभिषेक उपाध्याय पिता जुगल किशोर उपाध्याय उम्र 26 साल, अभिषेक मीणा उर्फ बबलू (Abhishek Meena@Bablu) पिता अमर सिंह मीणा उम्र 25 साल, नीरज खानगे (Neeraj Khange) पिता जसवंत खानगे उम्र 20 साल और अमित ओसवाल उर्फ मन्नू (Amit Oswal@Mannu) पिता बालकराम ओसवाल उम्र 19 साल को गिरफ्तार किया गया। मुख्य आरोपी आकाश नीलकंठ है जो कि खंडवा (Khandwa) जिले का रहने वाला है। उसके खिलाफ 31 प्रकरण पहले से दर्ज हैं। वह गांधी नगर (Gandhi Nagar) में हुई हत्या के मामले में जमानत पर छूटा है। फिलहाल आरोपी शाहजहांनाबाद स्थित बाजपेयी नगर में रहता है। जबकि रामजी ठाकुर के खिलाफ मारपीट समेत चार प्रकरण दर्ज है। वह रायसेन (Raisen) जिले का रहने वाला है फिलहाल बाजपेयी नगर में रहता है। रामजी ठाकुर के खाते में ही पीड़ित से रकम ट्रांसफर कराई गई थी।
चार आरोपी अभी भी फरार
अभिषेक उपाध्याय के खिलाफ यह पहला मामला है। उसे पीड़ित किराए के मकान में रहने के कारण उसे पहचानता है। अभिषेक मीणा निशातपुरा स्थित बीडीए कॉलोनी में रहता है। उसके खिलाफ भी एक दर्जन प्रकरण मारपीट, रंगदारी दिखाने के दर्ज है। नीरज खानगे जो कि शाहजहांनाबाद में मदर इंडिया कॉलोनी (Mother India Colony) में रहता है। वहीं अमित ओसवाल बाजपेयी नगर में मुख्य आरोपी के साथ रहता है। वह भी खंडवा जिले का रहने वाला है। दोनों आरोपियों के खिलाफ पांच-पांच प्रकरण दर्ज है। पुलिस ने इस खुलासे में महिला जिसको कमरे में बुलाया उसके नाम का खुलासा नहीं किया है। इसके अलावा उसे आरोपी भी नहीं बनाया गया है। पुलिस का कहना है कि प्रकरण में अभी चार अन्य आरोपियों की तलाश है। महिला के नाम का पता चला है जो कि अपने पते से गायब चल रही है। इस प्रकरण में उसका प्रेमी भी शामिल था। वह दोनों साथ में हैं और भोपाल शहर छोड़कर फरार हो गए हैं।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।