Bhopal News: वारदात में शामिल एक आरोपी के खिलाफ थाने में पहले से दर्ज है चार मुकदमे

भोपाल। नाबालिग और उसके साथी पर जानलेवा हमला कर दिया गया। हमलावरों में शामिल एक आरोपी बदमाश है जिसके खिलाफ चार प्रकरण पहले से दर्ज हैं। इस मामले की जांच भोपाल (Bhopal News) शहर की ऐशबाग थाना पुलिस कर रही है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है। लेकिन, उनकी गिरफ्तारी अभी नहीं हो सकी है।
नाबलिग की गर्दन पर किया वॉर
ऐशबाग (Aishbag) थाना पुलिस के अनुसार हमले में जख्मी बालक की उम्र 15 साल है। वह जनता क्वाटर में रहता है और जहांगीराबाद (Jahangirabad) स्थित बरखेड़ी की एक होटल में काम करता है। हमले की वारदात 21 मार्च की रात करीब दस बजे हुई। घटना के वक्त नाबालिग के साथ उसका दोस्त भी था। दोनों घर के पास नए ओवर ब्रिज के नजदीक खड़े थे। वहां आरोपी सद्दू , भैय्यू, अब्बा जोगी और आसिफ आए। दोनों नाबालिगों को देखकर आरोपी उनसे गाली-गलौच करने लगे। मामले की जांच एसआई गणपत सिंह (SI Ganpat Singh) कर रहे हैं। ऐशबाग थाना पुलिस ने प्रकरण 114/26 दर्ज कर लिया है। जिन्हें पता चला है कि जख्मी एक नाबालिग की सद्दू के साथ रंजिश चल रही है। आरोपियोंं ने एक नाबलिग की गर्दन पर वॉर किया है। जबकि दूसरे नाबालिग की कलाई में चाकू से हुए प्रहार के कारण गहरी चोट आई है।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।