Bhopal News: शादी में शामिल होने गया था कारोबारी, चाबी खोलने के बाद अलमारी में रखे जेवरात समेटने पर पुलिस को हुआ शक

भोपाल। पार्टियों में कबाब बनाने वाले एक कारोबारी के मकान से साढ़े चार लाख रुपए के जेवरात चोरी चले गए। वारदात भोपाल (Bhopal News) शहर के निशातपुरा इलाके में हुई थी। जिसकी प्राथमिक जांच में ही पुलिस को शक गहराया और पूरा मामला चंद घंटों में उजागर हो गया। दरअसल, कारोबारी के साढ़ू भाई ने मकान का ताला खोला और फिर अलमारी में रखे जेवरात को समेट लिया था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
मकान की चाबी घर में ही रख्री थी
निशातपुरा (Nishatpura) थाना पुलिस के अनुसार साजिद खान पिता सलीम खान उम्र 42 साल राजीव कॉलोनी (Rajeev Colony) में हरी मजार के पास रहते हैं। वे पार्टियों में कबाब बनाने का ऑर्डर लेते हैं। साजिद खान के साले की 13 फरवरी को शादी थी। इसलिए वे मकान में ताला लगाकर पूरे परिवार के साथ राजीव मेमोरियल स्कूल (Rajiv Memorial School) के पास गए हुए थे। वहां से उसी रात लगभग एक बजे वह घर वापस लौटे। मकान की दूसरी मंजिल पर लगा ताला नहीं था। दरवाजा खुला हुआ मिला। अलमारी के लॉकर को चैक किया तो दो सोने के गले के हार, कान के बुंदे सहित, दो जोडी सोने की कान की बाली, एक सोने की अंगूठी, एक चाँदी की गले की चैन, चाँदी की पांच पायल नहीं थी। चोरी गया माल करीब साढ़े चार लाख रुपए का था। उन्होंने थाने को खबर की। मकान की चाबी घर में ही साजिद खान (Sazid Khan) ने रखी थी। यह बात परिवार के बाकी सदस्यों को भी रहती थी। यहां से पुलिस को शक गया तो मामले में पहला संदेही आमिर खान पिता कमर मिया उम्र 26 साल पर शक गहराया। वह भी राजीव कॉलोनी में रहता है और पीड़ित का रिश्ते में साढ़ू भाई भी लगता है। दरअसल, वह पूर्व में चोरी के प्रयास, मारपीट और अवैध तरीके से हथियार रखने के चार मामले में गिरफ्तार हो चुका है। आमिर खान (Amir Khan) से पूछताछ की गई तो उसके कब्जे से चोरी किए गए सारे जेवरात बरामद कर लिए गए।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।