Bhopal News: भेल की महिला कर्मचारी के जेवरात चोरी

Share

Bhopal News: मलबार शोरुम से सोना खरीदकर ऑटो से घर लौटते वक्त हुई वारदात

Bhopal News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। महिला भेलकर्मी के जेवरात चोरी हो गए। वह मलबार शोरुम से सोना खरीदकर घर लौट रही थी। यह घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के जहांगीराबाद थाना क्षेत्र की है।उसने एक महिला पर शक जताया है। वह महिला उसके साथ उसी ऑटो में सवार थी। पुलिस ने चोरी का प्रकरण दर्ज कर लिया है।

ऑटो में सवार संदिग्ध उडा ले गई सोना

जहांगीराबाद (Jahangirabad) पुलिस के अनुसार मिनी राजू पति राजू जार्ज उम्र 53 साल ​पिपलानी (Piplani) थाना क्षेत्र स्थित इंद्रपुरी (Indrapuri) में रहती है। वह भेल (BHEL) में आउटसोर्स में कंप्यूटर ऑपरेटर की जॉब करती है। वह दोस्त राजम्मा शशि के साथ मालाबार शोरुम (Malabar Showroom)  में सोना खरीदने गई थी। मिनी राजू (Mini Raju) ने सोना खरीद इसके बाद वह ऑटो (Auto) में बैठी। इसी दौरान जिंसी से एक महिला दो बच्चों को लेकर उसी ऑटो में सवार हुई। हालांकि वह सुभाष नगर (Subhash Nagar) मेट्रो स्टेशन पर उतर गई। इसके बाद मिनी राजू ने अपने स्टॉप पर पहुंचकर पैसे निकालने पर्स देखा तो शोरुम से खरीदा दो तौला वजनी सोने की माला और ढ़ाई ग्राम सोने की बाली के साथ नकदी तीन हजार सात सौ पचास रुपए गायब मिले। उसे संदिग्ध महिला की गतिविधि पर सुभाष नगर मेट्रो स्टेशन पर ही संदेह हुआ था। इस आधार पर जहांगीराबाद थाना पुलिस ने चोरी का प्रकरण 41/26 दर्ज कर लिया है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज की मदद से जिस रुट पर ऑटो था उसकी जानकारी जुटा रही है।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: युवती ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!