Bhopal News: मासूम की करंट लगने से मौत

Share

Bhopal News: घर में सायकिल चलाते समय कूलर की चपेट में आया, ननिहाल में हो रही थी परवरिश, शव पीएम के लिए भेजा

Bhopal News
सांकेतिक चित्र—टीसीआई

भोपाल। इलेक्ट्रिक शॉक से एक मासूम बच्चे की मौत हो गई। वह घर पर ही सायकिल चलाते वक्त कूलर की चपेट में आ गया था। घटना भोपाल (Bhopal News)  शहर के गौतम नगर थाना क्षेत्र की है। प्राथमिक जांच में पता चला है कि मासूम अपने ननिहाल में रहता था। शव पीएम के लिए भेज दिया गया है।

कूलर में फैला हुआ था करंट

गौतम नगर (Gautam Nagar) थाना पुलिस के अनुसार घटना 27 अगस्त की शाम अटल अयूब नगर (Atal Ayub Nagar) में हुई है। यहां कार्तिकेय ठाकुर(Kartikeya Thakur)  पिता विष्णु ठाकुर उम्र पांच साल अपने नाना विजय सिंह (Vijay Singh) के साथ रहता था। उसके माता-पिता उत्तर प्रदेश के मथुरा (Mathura) जिले में रहते है। विष्णु ठाकुर किसानी का काम करते हैं। उनका बेटा कार्तिकेय ठाकुर जन्म से बीमार चल रह था। इस कारण माता-पिता ने उसको नाना के पास भेज दिया था। नाना मजदूरी करते है। पुलिस ने बताया कि कार्तिकेय ठाकुर घर पर ही साइकिल से खेल रहा था। खेलते-खेलते वह सायकिल समेत कूलर (Cooler) से जाकर टकरा गया। कूलर में करंट फैला हुआ था। उसको पहले निजी अस्पताल में ले जाया गया। वहां उसकी हालत नाजुक बताकर हमीदिया अस्पताल (Hamidia Hospital) रेफर कर दिया। घटना की जानकारी पुलिस को अस्पताल से मिली थी। गौतम नगर पुलिस मर्ग 30/25 दर्ज कर लिया है। मामले की जांच हेड कांस्टेबल शाहिद खान (HC Shahid Khan) कर रहे हैं। पुलिस ने शव पीएम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। पीएम रिपोर्ट मिलने के बाद जांच के बिंदु तय किए जाएंगे।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Murder News: शराब पीते वक्त दो दोस्तों के बीच हुआ कांड

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!