Bhopal News: एक सप्ताह पूर्व हुई थी दुर्घटना, टक्कर मारने वाले वाहन चालक का नहीं मिला सुराग

भोपाल। सड़क दुर्घटना में किसान की मौत के मामले में पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर लिया है। इस मामले की जांच भोपाल (Bhopal News) देहात के बिलखिरिया थाना पुलिस कर रही है। एक सप्ताह बाद भी पुलिस टक्कर मारने वाले वाहन चालक का पता नहीं लगा सकी है।
खेत से घर लौटते समय हुआ हादसा
बिलखिरिया (Bilkhiria) थाना पुलिस के अनुसार प्रताप सिंह ठाकुर (Pratap Singh Thakur) पिता इमरत सिंह ठाकुर उम्र 65 साल आदमपुर छावनी में रहते थे। वे 12 जनवरी को सुबह पौने सात बजे अपनी बाइक (Bike) से खेत गए थे। वहां से सुबह लगभग दस बजे जब वे वापस लौट रहे थे तब जेके रिसोर्ट के पास उन्हें किसी वाहन ने टक्कर मार दी थी। प्रताप सिंह ठाकुर को पहले नर्मदा अस्पताल ले जाया गया। यहां इलाज के दौरान अगले दिन 13 जनवरी को सुबह सवा ग्यारह बजे प्रताप सिंह ठाकुर की मौत हो गई। बिलखिरिया पुलिस मर्ग 03/26 कायम करके मामले की जांच कर रही थी। जिसके बाद 19 जनवरी को इस मामले में आरोपी वाहन चालक के खिलाफ प्रकरण 27/26 दर्ज कर लिया गया। फिलहाल टक्कर मारने वाले वाहन का पता नहीं चल सका है।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।